फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः नशे की ओवरडोज लेने से हुई कबड्डी खिलाड़ी की मौत, पोस्टमार्टम के लिए पैनल गठित

Thu, 20 Dec 2018 09:21 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संगरूर (पंजाब)
विज्ञापन
खिलाड़ी बलकार सिंह
विज्ञापन

कबड्डी के एक नेशनल खिलाड़ी की मंगलवार रात नशे की ओवरडोज से मौत हो गई। संगरूर गांव रूपाहेड़ी निवासी 27 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी बलकार सिंह के पिता अवतार सिंह ने बताया कि उनके दो बेटे हैं। बलकार सिंह बड़ाथा और उसका दो साल पहले विवाह हुआ था। बलकार सिंह कबड्डी का नेशनल खिलाड़ी था और अब वह एक महीने से नशा छोड़ने की दवा ले रहा था।

विज्ञापन


 दो साल से वह गांव रूपाहेड़ी में नहीं रह रहा था और न ही उन्हें पता है कि उसकी मौत कैसे हुई है। उन्हें बुधवार सुबह पता चला कि बलकार की मौत हो गई है और उसका पोस्टमार्टम अस्पताल में होना है। अस्पताल में आई एक महिला ने बताया कि बलकार सिंह नशा करता था और नशा छोड़ने की बरनाला से दवा भी खा रहा था। 

बलकार ने उसे रात करीब नौ बजे फोन पर बताया था कि उसे बहुत दर्द हो रहा है और उसने एक टीका लगाया है। सुबह पता चला कि उसकी मौत हो गई है। ऐसा लगता है कि उसकी मौत नशे की ओवरडोज के कारण हुई है। सिविल अस्पताल के सीनियर मेडिकल अधिकारी डा. कृपाल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करने के लिए तीन डॉक्टरों का बोर्ड बनाया गया है। 
विज्ञापन


इसमें डा. पूनमधीर, डा. दिनेश कुमार और डा. संजीव अग्रवाल शामिल हैं। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट एक महीने बाद आएगी। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। गग्गड़पुर अकादमी के कोच दर्शन सिंह घराचों ने बताया कि बलकार सिंह ने उनके पास से दो साल कबड्डी की कोचिंग ली थी। वह खेलने में बहुत तेज था और एक अच्छा रेडर था। उसने नेशनल स्तर पर खेलते हुए कई इनाम जीते थे और वह कोई नशा नहीं करता था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें