बहुचर्चित ज्योति हत्याकांड में वीरवार को बचाव पक्ष की ओर से पांच गवाहों के बयान दर्ज किए गए। आरोपी धर्मपाल की पत्नी और पड़ोसियों सहित कुल पांच गवाहों ने एडिशनल सेशन जज रूपम सिंह की अदालत में अपने बयान में कहा कि धर्मपाल के घर से किसी तरह की रिकवरी को गलत बताया। अब इस मामले की अगली सुनवाई 21 जुलाई को होगी।
ज्योति हत्याकांड में 12 आरोपियों में विधायक रामकुमार के भतीजा धर्मपाल का भी नाम शामिल हैं। वीरवार को बचाव पक्ष की ओर से पेश गवाह गुरुचरण (पड़ोसी) ने कहा कि वह धर्मपाल के पड़ोस में रहता है। इसलिए उसे पता है कि धर्मपाल के घर पर कोई पुलिसकर्मी नहीं पहुंचा और न ही कोई रिकवरी हुई है। एक और पड़ोसी गुरुचरण पुत्र करम चंद ने भी अपने बयान में यही बातें कहीं।