लवकेश कपूर उसका भाई भूपिंद्र कपूर तंग करते हैं। आरोप है कि सभी लोगों की शिकायत की थी लेकिन आरोपी मिलीभगत कर कई तरह के केस डालकर उन्हें और परिवार को परेशान कर रहे हैं। आरोपियों ने उन्हें मरने के लिए मजबूर कर दिया है। इसलिए दुखी होकर वह मरने जा रहे हैं। परिवार, रिश्तेदारों के अलावा पत्रकार भाईचारे से निवेदन किया कि मेरा अंतिम संस्कार तब तक न करें जब तक आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज न हो जाए।
बड़े दुखी मन से कहा कि वह सुसाइड नोट भी लिखकर जा रहे हैं। रामेश शर्मा का वीडियो वायरल होने के बाद परिवार व शहर में हड़कंप मच गया। इसके बाद परिवार वालों ने रमेश कुमार शर्मा को तलाशने का प्रयास भी किया लेकिन तब तक शिवाजी पार्क में रमेश शर्मा जहरीला पदार्थ निगल चुके थे और उनकी मौत हो चुकी थी। मामले की जानकारी मिलने पर सिटी थाना के एसएचओ राकेश कुमार शर्मा पुलिस टीम समेत घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिवार को सौंप दिया।
क्या कहते हैं एसएचओ
इस संबंध में संपर्क करने पर सिटी थाना के एसएचओ राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि मृतका की पत्नी अनीता शर्मा की शिकायत पर पूर्व विधायक हरदयाल सिंह कंबोज, उसके बेटे निर्भय सिंह मिल्टी कंबोज, संजीव गर्ग, भूपिंद्र कपूर, लवकेश कपूर, अवतार सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। सभी आरोपी फरार हैं।