फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावरकॉम का जेई रिश्वत लेते गिरफ्तार

Mon, 14 Jul 2014 08:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दानामंडी में विजिलेंस की टीम ने पावरकॉम के एक जेई को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। टीम के मुताबिक उसने ट्रांसफार्मर लगाने के लिए किसी के साथ 30 हजार रुपये का सौदा किया था। इस बीच वह सोमवार को रकम की पहली किश्त लेने पहुंचा था।  उसे 15000 रुपये लेते हुए काबू किया गया।
विज्ञापन


एसपी विजिलेंस बलदेव सिंह ने बताया कि गांव खानफता के रहने वाले प्रगट सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनके गांव में बिजली का लोड कम है। गांव में पावर लोड बढ़ाने के लिए दो ट्रांसफार्मर लगाने थे।

गांव में ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए बटाला के फोकल प्वाइंट में तैनात जेई कुलविंदर 15 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा है। शिकायत में यह भी बताया गया था कि गांव में दो ट्रांसफार्मर लगाने के लिए उनका सौदा 30 हजार रुपये में तय हुआ था।
विज्ञापन


सोमवार को उक्त जेई कुलविंदर सिंह प्रगट सिंह की दानामंडी में स्थित दुकान पर पहुंचा। उसने तय सौदे की पहली किश्त 15 हजार रुपये की मांग की। जैसे ही जेई ने शिकायत कर्ता से पैसे लिए मौके पर ही मौजूद विजिलेंस की टीम ने जेई पलविंदर सिंह को पकड़ लिया।
विज्ञापन


एसपी विजिलेंस बलदेव सिंह ने बताया कि उक्त आरोपी के खिलाफ अमृतसर के विजिलेंस थाने में भी ऐसे ही किसी मामले में केस दर्ज किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें