जालंधर के कुक्कड़ पिंड में युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत की घटना में दो साल की लंबी जांच के बाद पुलिस ने उसकी पत्नी व उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
पुलिस को जांच के दौरान विसरा रिपोर्ट भी मिली थी, जिसमें जहर पाया गया था। जांच के बाद सामने आया है कि जालंधर कैंट के गांव कुक्कड़ पिंड के रहने वाले हैप्पी की पत्नी सोनिया के अवैध संबंध थे। इसलिए पति को रास्ते से हटाने के लिए वह थोड़ा-थोड़ा जहर खाने में मिलाकर देती रही। इसके चलते उसकी मौत हुई है।
थाना जालंधर कैंट के एसएचओ हरभजन लाल ने बताया कि मामले में हैप्पी की पत्नी सोनिया और उसके प्रेमी मनजिंदर सिंह निवासी कुक्कड़ पिंड को नामजद किया है। जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।