फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: बाबा बकाला में निहंग ने युवक पर किया हमला, गुरुद्वारा साहिब के पास चाय मांगने पर हुआ विवाद

Tue, 06 Aug 2024 02:31 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पीड़ित निशान सिंह को बेहद गंभीर हालत में सिविल अस्पताल बाबा बकाला साहिब में भर्ती कराया गया है वहीं आरोपी हमलावर सेवादार हैप्पी सिंह मौके से फरार हो गया।  
विज्ञापन
हमले में घायल युवक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबा बकाला में एक निहंग द्वारा युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, युवक ने गुरुद्वारा साहिब के सेवादार से चाय मांगी तो सेवादार हैप्पी सिंह ने उस पर तलवारों से वार कर दिया। युवक के हाथ और कंधे पर तलवारों से हमला किया गया, जिससे वह खून से लथपथ होकर गिर गया। घटना गांव भिंडर के गुरुद्वारा साहिब के पास की है।

पीड़ित निशान सिंह को बेहद गंभीर हालत में सिविल अस्पताल बाबा बकाला साहिब में भर्ती कराया गया है वहीं आरोपी हमलावर सेवादार हैप्पी सिंह मौके से फरार हो गया। खिलचिया थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

तरनतारन में हुआ था हमला

कुछ दिन पहले तरनतारन के कस्बा पट्टी में मंगलवार को छह निहंगों ने तलवार से काटकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। वहीं, हमले में मृतक व्यक्ति का बेटा और भाई गंभीर रूप से घायल हुए थे। 

इससे पहले लुधियाना में निहंगों ने शिवसेना नेता संदीप थापर पर हमला कर दिया था। हमले में थापर गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें