फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: दबोचा गया गैंगस्टर जस्सा, पाक से छह बार ड्रोन से मंगवा चुका हथियार, तीन पिस्तौल और 14 कारतूस बरामद

Sun, 04 Feb 2024 05:47 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

पंजाब की जालंधर पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। गैंगस्टर जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा को उसके तीन साथियों के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपियों के पास से तीन पिस्तौल और 14 कारतूस मिले हैं। पूछताछ में जस्सा ने स्वीकार किया कि वह छह बार पाकिस्तान से हथियार और नशे की खेप मंगवा चुका है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ड्रोन के माध्यम से पाकिस्तान से अवैध हथियार और हेरोइन तस्करी करने वाले गैंगस्टर जस्सा को तीन साथियों सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। ये सभी आतंकी लखबीर सिंह के विरोधी गैंग के शातिर हैं। पुलिस ने तस्करों से तीन पिस्तौल और 14 कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी छह बार ड्रोन के जरिए सीमा पार से हथियारों की तस्करी कर चुके हैं।

विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि वेरका मिल्क प्लांट के पास से जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा निवासी हरिके तरनतारन को गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत पुलिस स्टेशन डिवीजन 1 जालंधर मामला में दर्ज किया गया है। पूछताछ में गैंगस्टर जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा ने खुलासा किया कि उसके पाकिस्तान स्थित तस्करों से गहरे संबंध हैं। उसने पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से पिस्तौल और हेरोइन खरीदी थी और अब तक छह खेप मंगवा चुका है।

लखबीर ने जस्सा के भाई को मरवाया

पंजाब के तरनतारन में करीब 15 दिन पहले दिनदहाड़े खेतों में 35 वर्षीय सुखप्रीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसकी हत्या में पुलिस ने आतंकी लखबीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया था। सुखप्रीत जस्सा का चचेरा भाई था।

विज्ञापन

केस में पुलिस ने आतंकी लखबीर समेत उसके साथी महक निवासी हरिके, गुरप्रीत सिंह निवासी मक्खू, मिट्ठू मराड़ी सिंह निवासी शाबाजपुर और सुखमनप्रीत सिंह उर्फ कालू निवासी शाबाजपुर को नामजद किया था। लखबीर और जस्सा दोनों गांव हरिके में मछली पालन करते थे। इसकी कमाई को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों एक-दूसरे के जानी दुश्मन बन गए।

थाने पर कराया था आरपीजी हमला

आतंकी लखबीर सिंह संधू पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 15 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। लखबीर सिंह पर पंजाब में आतंक फैलाने का आरोप है। उसने तरनतारन थाने पर आरपीजी हमला करवाया था। लखबीर 2017 में विदेश भाग गया था। तब से एनआईए को उसकी तलाश है। 

लखबीर सिंह पंजाब में कई आतंकी घटनाओं और पाकिस्तान से हथियारों की तस्करी में शामिल रहा है। वर्तमान में वह कनाडा के एडमॉन्टन, अलबर्टा में छिपा है। पंजाब के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, जबरन वसूली, नशीली दवाओं की तस्करी, अपहरण और अवैध हथियारों के विभिन्न मामले दर्ज हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें