फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाभा जेल से भागे कैदियों के 11 साथी गिरफ्तार, बड़ी वारदात के लिए हुए थे इकट्ठा 

Mon, 28 Nov 2016 06:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
नाभा जेल ब्रेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दूसरे गैंग के सदस्यों को रास्ते से हटाने के लिए इकट्ठा हुए एक गैंग के 11 सदस्यों को जिला लुधियाना देहाती की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और गोली सिक्का बरामद किया है। 
विज्ञापन


इन गैंगस्टरों के खिलाफ राज्य के अलग-अलग थानों में करीब 36 मामले दर्ज है। गैंगस्टरों का सरगना गुरप्रीत सिंह उर्फ लहंबर नाभा जेल से फरार हुए गैंगस्टरों का साथी है। वहीं गैंगस्टरों का एक साथी गालिब कलां का रहने वाला गोपाल सिंह अभी फरार है।

जगरांव पुलिस लाइन में जालंधर जोन टू के आईजी एलके यादव ने कहा कि स्पेशल टास्क फोर्स पंजाब की सूचना मिली थी कि गुरप्रीत सिंह उर्फ लहंबर अपने साथियों के साथ गांव गालिब कलां के रहने वाले गोपाल सिंह के घर बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए इकट्ठे हुए है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आरोपियों से भारी मात्रा में हथियार बरामद

जानकारी देती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी उपिंदर जीत सिंह घुम्मण के आदेशों पर डीएसपी रछपाल सिंह ढींढसा, थाना सदर के मुख्य हरप्रीत सिंह और सीआईए स्टाफ के प्रभारी राजन परमिंदर सिंह की अगुवाई में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स लेकर मौके पर छापामारी की गई। 

इस दौरान जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा, संजीव कुमार उर्फ संजू, दविंदर सिंह उर्फ कंप्यूटर, गुरप्रीत सिंह उर्फ लहंबर, हरजिंदर सिंह उर्फ जिंदर, सुखवीर सिंह उर्फ सुक्खा, दविंदर सिंह उर्फ बिंदर, लखविंदर पाल शर्मा उर्फ लक्की, गुरप्रीत सिंह उर्फ दीपा, गुरमनजोत सिंह, गुरसेवक सिंह को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच राइफल 315 बोर, तीन राइफल 12 बोर, एक विदेशी पिस्तौल 32 बोर, एक पिस्तौल तीस बोर, एक पिस्तौल 32 बोर और 218 गोलियां शामिल हैं। 

आईजी यादव ने कहा कि गैंग के सदस्य अपने विरोधी गैंग के सदस्यों को ठिकाने लगाने और बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें