नशे में धुत्त यूटी पुलिस के हेड कांस्टेबल ने सेक्टर 46 की रेहड़ी मार्केट में फायरिंग कर कर हड़कंप मचा दिया। बाद में आरोपी बोला बर्थ डे था मस्ती में कर दी फायरिंग। मामला, चंडीगढ़ का है। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने आरोपी हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी।
जानकारी के मुताबिक वीरवार सुबह करीब 10 बजे सेक्टर 46 की रेहड़ी मार्केट में उस समय अफरा तफरी मच गई जब शराब के नशे में धुत्त पुलिस कर्मी ने एक के बाद एक तीन फायर कर दिए। आरोपी हेड़ कांस्टेबल बलवान सिंह वीआईपी ड्यूटी में तैनात था।
फायरिंग के वक्त मार्केट में एक ढाबे वाले ने कहा कि हेड कांस्टेबल बलवान अक्सर सुबह के वक्त उनकी दुकान पर आया करता था। वीरवार को भी वो रोज की तरह आया लेकिन वो नशे में था। तभी वो अपनी सर्विस रिवाल्वर निकाल कर कहने लगा कि फायरिंग करनी है। उसको काफी मना किया लेकिन वो माना नही और हवा में पिस्तौल लहराते हुए एक एक कर तीन फायर किए।