हाईवे पर मां-बेटी से गैंगरेप के मामले में पुलिस अब तीन राज्यों में जांच कर आरोपियों को घेरने की तैयारी कर रही है। पुलिस गिरफ्त में आए सलीम बावरिया और उसके दो साथियों को जेल भेजने से पहले झारखंड, राजस्थान और बिहार में आरोपियों के संपर्क की जानकारी मिली थी।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, आईजी मेरठ सुजीत पांडेय ने अपराधियों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए कुछ खुफिया टीमें गठित की हैं। मंगलवार दोपहर आईजी मेरठ जोन सुजीत पांडेय ने हाईवे पर मां-बेटी के साथ हुई गैंगरेप की वारदात का खुलासा करते हुए सलीम बावरिया और उसे दो साथियों परवेज व जुबेर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
आईजी ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया था कि वारदात को अंजाम देने के बाद सलीम और उसके साथी झारखंड भाग गए थे। इनके बिहार भागने की योजना थी। साथ ही सलीम बावरिया के राजस्थान में भी काफी लोगों से संपर्क हैं।
विज्ञापन
फरार फाती को पकड़ने के लिए दी जा रही ताबड़तोड़ दबिश
बुलंदशहर गैंगरेप
- फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के मुताबिक, आईजी ने सलीम के इस नेटवर्क को तोड़ने के लिए कुछ खुफिया टीमें गठित कीं हैं। ये टीमें झारखंड, बिहार और राजस्थान में जाकर आरोपियों के संपर्क को तलाशेंगी।
टीमें पता करेंगी कि कौन लोग सलीम और उसके साथियों को पनाह देते थे। तीनों राज्यों में आरोपियों को घेरकर आगे की कार्रवाई करेंगी।
फरार चल रहे फाती को पकड़ने के लिए ताबड़तोड़ दबिश
हाईवे पर मां-बेटी से गैंगरेप की वारदात के बाद फरार चल रहे फाती की तलाश में जनपद पुलिस ने कई स्थानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है। लेकिन पुलिस को कामयाबी नहीं मिल रही है।
जेल में आरोपियों से पूछताछ कर सकती है राजस्थान पुलिस
बुलंदशहर गैंगरेप
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के हनुमानगढ़ में हुई डकैती और हाईवे पर लूटपाट की कई वारदातें हो चुकी हैं। उन्हीं वारदातों का खुलासा करने के लिए राजस्थान पुलिस ने बुलंदशहर पहुंच गई है।
सूत्रों का कहना है कि हाईवे पर मां-बेटी से गैंगरेप के मामले में जेल गए सलीम बावरिया और उसके साथियों से राजस्थान पुलिस पूछताछ कर सकती है।
रिमांड पर लिए दो आरोपियों से पूछताछ जारी
हाईवे पर मां-बेटी से हुए गैंगरेप के मामले में पुलिस दो आरोपियों जबर सिंह और शाबेज से 72 घंटे की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। 60 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों से कुछ भी नहीं उगलवा पाई है। पुलिस की यह नाकामी उसकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। हालांकि आगे के 12 घंटों में पुलिस को कुछ अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है।
राजस्थान के 36 थानों में बावरियों का रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस
बुलंदशहर गैंगरेप
- फोटो : अमर उजाला
जनपद में पिछले कुछ माह में हुई डकैतियों के खुलासे के लिए पुलिस ने बावरियों को रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस राजस्थान के जनपद भरतपुर और आसपास के जनपदों के करीब 36 थानों में पिछले पांच साल में जेल गए बावरियों का रिकॉर्ड जुटाने में लगी है।
बता दें कि 10 जुलाई की रात नई मंडी चौकी क्षेत्र के जटापुर गांव में सिपाही के घर पर धारदार हथियारों से लैस करीब एक दर्जन बावरियों ने लूटपाट की थी। विरोध करने पर बुजुर्ग दंपति को लहूलुहान कर दिया था।
इसके दो दिन बाद कोतवाली देहात के धमरावली गांव में घर में सो रही महिला के कुंडल लूट लिए थे। महिला द्वारा विरोध करने पर गला काटकर उसकी हत्या कर दी थी। इसके कुछ दिन बाद खुर्जा कोतवाली क्षेत्र में एक निर्माणाधीन कोल्डस्टोर में एक दर्जन बदमाशों ने डकैती डाली थी।