फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FB फ्रेंड बने इंडियन नेवी अफसर पर फिदा हुई लड़की, पर वो कर गया 'कांड'

Wed, 27 Sep 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Facebook
विज्ञापन
इंडियन नेवी के अफसर से फेसबुक पर दोस्ती हुई और लड़की उसके प्यार में पड़ गई। उससे शादी करना चाहती थी, लेकिन युवक 'कांड' कर गया। उसने शादी का झांसा देकर लड़की से दुराचार किया।
विज्ञापन


जब वह तीन महीने की गर्भवती हो गई तो शादी करने से इंकार कर दिया। मामले में सेक्टर-34 थाना पुलिस ने भारतीय नेवी के जूनियर लेवल के कर्मी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कांगड़ा निवासी विजेंदर सिंह (23 वर्ष) के तौर पर हुई है।

पुलिस ने शिकायत के आधार आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 420 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने हाल ही में नेवी की ट्रेनिंग पूरी की है। पुलिस आरोपी को मंगलवार को जिला अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इस तरह रची युवक ने साजिश

Facebook
पुलिस को दी शिकायत में कांगड़ा निवासी 23 वर्षीय पीड़िता का कहना है कि उसकी दो साल पहले विजेंदर से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। विजेंदर उस वक्त इंडियन नेवी में जूनियर लेवल पर गोवा में ट्रेनिंग कर रहा था। दोनों में फेसबुक पर काफी बात होती थी।

इसके बाद दोनों ने मोबाइल नंबर शेयर किए। कुछ समय बाद पीड़िता पढ़ाई के लिए चंडीगढ़ आ गई। इसके बाद विजेंदर उससे मिलने यहां आता था। पीड़िता के आरोप के अनुसार, आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर सेक्टर-34 के एक होटल में उससे कई बार दुराचार किया।

इससे वह गर्भवती हो गई। तीन महीने की गर्भवती होने पर उसने आरोपी से शादी करने को कहा तो उसने इंकार कर दिया। इस पर युवती ने उसके खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया। सोमवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें