फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने के लिए घर में चोरी कर रहा था नाती, दादी ने रोका तो किया ये

Wed, 27 Sep 2017 06:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
knife
विज्ञापन
आगरा में थाना शाहगंज के सोरो कटरा में पर सोमवार की रात 12 बजे उनके ही नाती ने जानलेवा हमला कर दिया। उनका गला चाकू से काट दिया। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि आरोपी को शराब के लिए पैसे नहीं मिले तो वह घर में ही जेवरात चोरी कर रहा था। दादी ने रोका, इसी बात पर हमला किया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

बताया गया है कि आरोपी दीपक, अपनी दादी राजेश्वरी देवी (80) के साथ ही रह रहा था। वह उनकी बहन मुन्नी के बेटे गोपाल का बेटा है। पानी के प्लांट पर काम करता है। पुलिस ने बताया कि उसे शराब पीने की लत है। सोमवार को उसके पास पैसे नहीं थे। उसने राजेश्वरी से पैसे मांगे। उन्होंने कह दिया कि उनके पास पैसे नहीं है। इस पर वह घर में ही चोरी करने लगा।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस की दी थी धमकी

राजेश्वरी ने उसे रोका। कहा कि यह सही नहीं है, अगर वह नहीं मानेगा तो पुलिस को बता देंगी। इस पर उसने चाकू से उनकी गर्दन पर वार कर दिया। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ीं। इसके बाद दीपक भाग गया। 

उसे भागता देख पहुंचे पड़ोस के लोगों ने राजेश्वरी को पास के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। उनकी हालत गंभीर है। गले में गहरा जख्म है। उधर सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। थोड़ी देर बाद ही दीपक को घर के पास ही गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वह कह रहा कि उससे गलती हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें