फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोटः भारतीय सीमा में घुसकर पाकिस्तानी ने किसान को पीटा, उठाकर ले जाने की कोशिश

Wed, 17 Apr 2019 11:11 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
विज्ञापन
जांच करती हुई पुलिस
विज्ञापन
जीरो लाइन पर पाकिस्तानी की हिमाकत देखिए, उसने भारतीय सीमा में घुसकर किसान को पीटा और उसे घसीटकर ले जाने की कोशिश की। मामला पंजाब के पठानकोट में कस्बा बमियाल के गांव खुदाईपुर की है। किसान अपने खेतों में काम कर रहा था, जब आरोपी घुस आया और उसने उसे पाकिस्तान सीमा की ओर घसीटने का प्रयास भी किया।
विज्ञापन


चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग उसे बचाने पहुंचे तो आरोपी पाकिस्तान की तरफ भाग गया। बताया जा रहा है कि आरोपी के तीन अन्य साथी हथियारबंद थे। मारपीट करने के बाद वह चारों लोग पाकिस्तानी रेंजर की पोस्ट पर चले गए। उसने आशंका जताई कि यह पाकिस्तानी रेंजर की हरकत हो सकती है।

किसान सुखबीर सिंह लक्खा ने बमियाल पुलिस चौकी में मामले की शिकायत की है। उसने बताया कि क्षेत्र में यह पहली घटना है। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। गांव के सरपंच रणजीत सिंह ने बताया कि सीमा के निकट बहते नाले के पार जब भी किसान अपने खेतों में जाते हैं, सुरक्षा बल के जवान उनके साथ नहीं रहते। इसी वजह से यह घटना हुई है। एएसआई तरसेम लाल का कहना है कि किसान की शिकायत पर वह मौके पर गए थे। जांच की जा रही है। जांच के बाद मामला बीएसएफ के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था पूरा मामला

सुखबीर सिंह लक्खा ने बताया कि वह सुबह के समय इंटरनेशनल बॉर्डर पर गेट नंबर 9 से कंटीले तार के पार अपने खेतों में पशुओं के लिए चारा लेने गया था। करीब साढे़ दस बजे वह खेतों में चारा काट रहा था कि पीछे से एक व्यक्ति आया और उसे पीटना शुरू कर दिया। उसने उसे जबरन पाकिस्तान की सीमा की ओर ले जाने का प्रयास किया।

आरोपी उसे 2-3 मिनट तक पीटता रहा और बचाव करते हुए सुखबीर सिंह ने भी उसे पीटा। इसी दौरान उसकी नजर पाकिस्तान की सीमा में खड़े तीन व्यक्तियों पर पड़ी, जो सिविल ड्रेस में थे और एक के हाथ में राइफल थी। पास के खेत में काम कर रहे कुछ अन्य किसान जब मौके पर पहुंचे तो आरोपी उसे धक्का देकर पाकिस्तान की सीमा में प्रवेश कर गया।

पाकिस्तान की सीमा में खड़े उसके तीन साथी और वह रेंजर की पोस्ट पर चले गए। सुखबीर ने बताया कि जिस जगह पर वह पशुओं का चारा काट रहा था वह पाकिस्तान की सीमा से करीब 500 मीटर की दूरी पर है। उनके यह खेत जलालिया नाले के पार स्थित हैं जो भारत की सीमा में है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें