फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर सेल की लेडीज कांस्टेबल बोली, गाली देते हैं कांस्टेबल

Fri, 06 May 2016 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-17 स्थित साइबर सेल में लेडीज कांस्टेबल ने पुरुष कांस्टेबल पर गाली गलौज का आरोप लगाया है। सूत्रों के अनुसार पीड़ित महिला कांस्टेबल ने इस मामले में मौखिक तौर पर विभाग के आला अधिकारियों के सामने पेश होकर शिकायत दी। लेकिन जब साइबर सेल के अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने इस तरह की शिकायत मिलने से इंकार किया है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार वीरवार को सुबह साइबर सेल में एक महिला कांस्टेबल ने एक पुरुष कांस्टेबल के खिलाफ अभद्र भाषा के इस्तेमाल और गाली गलौज का आरोप लगाया। बताया जा रहा है कि पहले तो महिला कर्मी ने उसकी इस बदसलूकी को नजर अंदाज किया। लेकिन जब उसकी ये असहनीय हरकतें जारी रहीं तो महिला कांस्टेबल ने विरोध किया। इस बात पर दोनों में बहस हो गई।

मामला इस कदर बढ़ा की दोनों के बीच कार्यालय में जमकर हंगामा हुआ। महिला कर्मी परेशान होकर अपने अधिकारियों के सामने पेश हो गई और दुर्व्यवहार करने वाले कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं कार्रवाई के बजाय अधिकारियों ने जैसे तैसे महिला कर्मी को ही समझा बुझाकर शांत करा दिया।
विज्ञापन


हालांकि बताया जा रहा है कि अधिकारियों ने अभद्र व्यवहार करने वाले कांस्टेबल को लताड़ भी लगाई। लेकिन कोई ठोस करवाई नहीं की गई। इसका एक कारण यह भी हो सकता है की पीड़िता ने मामले में लिखित शिकायत नहीं दी थी। बता दें कि विभाग की एक अन्य महिला कर्मी के साथ पहले भी यह कांस्टेबल इस तरह का दुर्व्यव्यहार कर चुका है। उसने भी गाली गलौज का आरोप लगाया था। 

हालांकि इस बात पर जब साइबर सेल डीएसपी रश्मि यादव से बात की गई तो वह भी मामले को दबाती हुईं नजर आई। उनका कहना था कि इस तरह के मामले की कोई शिकायत उनके पास नहीं आई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें