फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन सहित 10 पर धोखाधड़ी का केस

Sun, 18 May 2014 07:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-17 पुलिस ने एक बिल्डर कंपनी के चेयरमैन सहित 10 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई अदालत के आदेश के बाद की।
विज्ञापन


आरोपियों में सेक्टर-49 की एम्मार-एमजीएफ लैंड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के चेयरमैन मोहम्मद अली, अलबर, श्रवण गुप्ता, अहमद जमाल जावा, हरून सईद, सिद्घार्थ गुप्ता, अनिल भल्ला, अभीराम सेठ, अजय नामबीयार और मोहित कौड़ा का नाम शामिल है।

सेक्टर-49 निवासी अमरजीत सिंह ने कोर्ट में दायर याचिका में कहा था कि साल 2000 में सेक्टर-49 स्थित एम्मार-एमजीएफ लैंड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के चेयरमैन सहित उक्त सभी ने उसे मोहाली स्थित सेक्टर-109 में जमीन दिलाने के नाम पर 37 लाख 91 हजार 605 रुपये लिए थे।
विज्ञापन


लेकिन, आरोपियों ने उन्हें कहीं भी जमीन नहीं दिलाई। इस पर जब उन्होंने उनसे पैसे मांगे तो वह टालमटोल करने लगे। उनके पैसे वापस न करने पर शिकायतकर्ता ने अदालत में अर्जी दाखिल की।
विज्ञापन


सेक्टर-17 पुलिस थाना प्रभारी दिलशेर चंदेल का कहना है कि अदालत के आदेश पर कंपनी के चेयरमैन सहित 10 लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें