फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में चर्च में तोड़फोड़: गांव नंदनपुर की घटना, माहौल बना तनावपूर्ण, भारी पुलिस बल तैनात

Thu, 29 Sep 2022 02:42 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

चर्च प्रबंधकों ने एसएसपी जालंधर (देहात) स्वर्णदीप सिंह संधू से मांग की है कि मामले की जांच की जाए और आरोपियों को पकड़ कर सख्त से सख्त सजा दी जाए। इस घटना के कारण गांव का माहौल तनावपूर्ण बना है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के जालंधर के थाना मकसूदां के गांव नंदनपुर में स्थित कैथोलिक चर्च में तोड़फोड़ की घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है। इसके बाद वहां पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। तरनतारन में चर्च में तोड़फोड़ के बाद अब जालंधर में भी चर्च में तोड़फोड़ की घटना से समुदाय में काफी रोष है। बताया जा रहा है कि कुछ शरारती तत्वों ने कैथोलिक चर्च के शीशे तोड़ डाले और इसके साथ चर्च को और भी नुकसान पहुंचाया है।

विज्ञापन


घटना के बाद थाना मकसूदां के प्रभारी ने स्थिति का जायजा लिया और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। वहीं इस मामले को लेकर चर्च के प्रबंधकों ने बताया कि कुछ शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ की है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं से ईसाई भाईचारे की भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। अगर ये घटनाएं नहीं रोकी गईं तो बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। प्रबंधकों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से पंजाब का माहौल भी खराब हो सकता है और इन सबका जिम्मेदार पुलिस प्रशासन ही होगा।

थाना मकसूदां के एसएचओ मनजीत सिंह रंधावा ने कहा कि मामला दर्जकर शरारती तत्वों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। चर्च में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। वहीं आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि आरोपियों को पकड़ा जा सके। प्रबंधकों ने एसएसपी जालंधर (देहात) स्वर्णदीप सिंह संधू से मांग की है कि मामले की जांच की जाए और आरोपियों को पकड़ कर सख्त से सख्त सजा दी जाए। इस घटना के कारण गांव का माहौल तनावपूर्ण बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बाप बना हैवान: नाबालिग बहनें बोलीं- मुंह में कपड़ा ठूंस पिता करता है दुष्कर्म, जबरन शराब व सिगरेट भी पिलाता है

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें