फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा देकर करता रहा रेप

Fri, 20 May 2016 06:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
रेप - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
एक व्यक्ति ने तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार किया। जब पीड़ित महिला ने शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने उसे धमकियां देनी शुरू कर दीं। पीड़िता ने इसकी शिकायत थाना डाबा पुलिस को दी। पुलिस ने न्यू गुरु आनंद देव कालोनी निवासी कुलवंत सिंह के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत के मुताबिक उसका अपने पति के साथ तलाक हो गया था। तलाक के बाद वह अपने तीनों बच्चों के साथ अलग रहने लगी। इसी दौरान आरोपी के साथ उसकी मुलाकात हुई। आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ कई बार दुराचार किया।

जब पीड़ित ने आरोपी को शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने उसे जान से मार देने की धमकियां दी और शादी करने से साफ इंकार कर दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। जांच में आरोप सही पाए गए। जांच अधिकारी एएसआई जनक राज ने कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की छोटी सी फैक्टरी है और वह डाई बनाने का काम करता है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें