टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समीर दत्ता सड़क से करीब 25 फुट नीचे जा गिरे।
गांव पृथला में विवाहिता को जिंदा जलाने की कोशिश में सदर थाना पुलिस ने ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई जगवीर सिंह के अनुसार गांव पृथला निवासी रीतू पत्नी पवन कुमार ने शिकायत दी है कि बुधवार को वह घर में अकेली थी।
उसके पति किसी काम से बाहर गए हुए थे। पारिवारिक विवाद के चलते सुनीता, कांति व सियाराम ने उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। उसके शोर मचाने पर पड़ोस के लोग और उसका पति मौके पर आ गए उन्होंने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
जांच अधिकारी के अनुसार तीन लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश सहित संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।