मकान में अय्याशी चल रही थी, पुलिस ने छापा मारा तो कमरों के अंदर का नजारा देखकर होश उड़ गए। तीन लड़कियां और चार युवक आपत्तिजनक हाल में थे। हरियाणा के फतेहाबाद में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ। टोहाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चंडीगढ़ रोड पर स्थित एक कालोनी में सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है।
पुलिस ने मौके पर छापेमारी कर तीन महिलाओं और चार पुरुषों को काबू किया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ देह व्यापार का केस दर्ज किया है। डीएसपी टोहाना को सूचना मिली थी कि चंडीगढ़ रोड पर एक कालोनी में एक महिला द्वारा अपने पति की मदद से बाहर से लड़कियां बुलाकर देह व्यापार करवाया जा रहा है।
इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला थाना प्रभारी मंजू सिंह के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक बोगस ग्राहक को तैयार कर उक्त घर में भेज दिया। इसके बाद उक्त महिला के साथ फर्जी ग्राहक ने डील फाइनल कर दी तो उसने पुलिस को इशारा कर दिया।
पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए उक्त घर के दरवाजे पर दस्तक दी। लेकिन वहां पर किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो पुलिस की टीम साथ की दीवार से मकान में दाखिल हुई।