फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाजायज प्यार का खतरनाक अंजाम, रुह कंपा देगा

Tue, 17 Mar 2015 06:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
नाजायज प्यार का अंजाम ऐसा खतरनाक होगा, किसी ने सपने में भी सोचा न होगा। प्रेमी ने विधवा और उसके बेटे का कत्ल कर जमीन में गाड़ दिया। मामला अब दो साल बाद खुला है। पटियाला पुलिस ने साल 2013 में एक महिला के हुए ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी सुलझा ली है।
विज्ञापन


इस महिला की लाश पुलिस को मिट्टी के ढेर से मिली थी। इस केस में पुलिस ने इस महिला के प्रेमी को ही बिहार से काबू किया है। जिसने गिरफ्तार किए जाने के बाद महिला के चार साल के लड़के का कत्ल करके उसे एक खाली पड़े प्लाट में दफनाने का गुनाह भी कबूल लिया है।

पुलिस के मुताबिक नाजायज संबंधों में बाद में जब लड़ाई-झगड़ा होने लगा, तो प्रेमी ने इस वारदात को अंजाम दिया था। एसपी (डी) जसकिरन जीत सिंह तेजा ने सोमवार को पुलिस लाइन में एक पत्रकार वार्ता में बताया कि दिसंबर 2013 में थाना सदर पटियाला पुलिस क एकता नगर फोकल प्वाइंट पटियाला में मिट्टी के ढेर से एक अज्ञात महिला का शव मिला था।
विज्ञापन


महिला का कत्ल किया गया था, बाद में उसकी लाश मिट्टी के ढेर में छिपाई गई थी। इस केस में पुलिस ने थाना सदर में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

कत्ल कर लाश को मिट्टी के ढेर में दबा दिया

इस केस की जांच दौरान बाद में पुलिस को पता लगा कि महिला के पति की मौत हो चुकी थी। जिसके बाद महिला अपने चार साल के लड़के संजय के साथ मनोज चौधरी निवासी शिव नगर काला बलुआ थाना रानीगंज जिला अररीया (बिहार) के साथ एकता नगर नजदीक फोकल प्वाइंट पटियाला में रहने लगी थी।

लेकिन बाद में इन दोनों के संबंधों में दरार पड़ गई और अकसर लड़ाई-झगड़ा रहने लगा। जिस पर आरोपी मनोज चौधरी ने दिसंबर 2013 में सोई पड़ी महिला के सिर पर लकड़ी का बाला मार कर उसका कत्ल कर दिया। बाद में मामले को छिपाने के लिए उसकी लाश को मिट्टी के ढेर में दबा दिया।

पटियाला पुलिस ने आरोपी को बिहार में उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया है। जिसने पुलिस पूछताछ में कबूल किया है कि उसने महिला के चार साल के लड़के संजय का भी कत्ल करके उसकी लाश को एकता नगर में खाली पड़े एक प्लाट में दफना दिया था। पुलिस की ओर से लड़के संजय की लाश को अभी बरामद किया जाना बाकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें