फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में गणतंत्र दिवस को लेकर कड़ी चौकसी, स्टेशन पर मिली शराब की 28 पेटियां

Tue, 16 Jan 2018 10:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
model wine shop
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बावजूद इसके स्टेशन पर अवैध शराब की पेटियां पहुंची। अवैध शराब की इन 28 पेटियों को जीआरपी ने तब पकड़ा, जब सुरक्षा इंतजामों के चलते चेकिंग की जा रही थी। जीआरपी एसएचओ राजकुमार ने बताया कि पेटियों में करीब रम की करीब 385 बोतलें थीं। जीआरपी की ओर से शराब को कब्जे में लेकर मामले में अज्ञात के खिलाफ एक्साइज एक्ट का केस दर्ज किया गया गया।
विज्ञापन


अब जीआरपी  मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। इसके लिए रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। एसएचओ ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे के दायरे से वह एरिया बाहर था, जहां पर शराब की पेटियां मिली हैं। इससे साफ जाहिर है कि यहां शराब लाने वाले लोगों को रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों के बारे में पूरी जानकारी थी।

थाना प्रभारी ने बताया कि वह आरपीएफ के जवान संदीप कुमार मान और अन्य जवानों के साथ रेलवे स्टेशन पर चेंकिंग कर रहे थे। इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर-1 और 4 पर जंजीरो से बंधा बॉक्स पार्सल ऑफिस के सामने नजर आया। शक के आधार पर चेक किया गया तो उसमें शराब की बोतलें मिलीं। इसके बाद पार्सल अधिकारी सुंदर लाल से इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह बुकिंग का सामान नहीं है।
विज्ञापन


बिना बुकिंग कैसे पहुंच गई पार्सल ऑफिस तक शराब से भरी आयरन बॉक्स
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के पार्सल ऑफिस से मिली शराब की बॉटलों के चलते, अब पार्सल विभाग भी शक के दायरे में आ रहा है। पार्सल विभाग के अधिकारियों पर भी सवाल उठने लगे हैं कि जब सामान बुक नही हुआ तो यह शराब की बॉटलों से भरा हुआ आयरन बॉक्स प्लेटफार्म पर कैसे पंहुचा। यदि नियमों की बात करे तो कोई भी सामान पार्सल आफिस में बुक होने के बाद ही प्लेटफार्म पर रखा जा सकता है। इस संबध में जीआरपी के थाना प्रभारी ने बताया कि यह पार्सल विभाग के सीपीएस सुदंर लाल से लिखित रूप में लिया गया है, कि यह पार्सल ऑफिस की जानकारी में नही हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें