फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंक में डूबने से बिजली बोर्ड से रिटार्ड डिप्टी सेक्रेटरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। शहर से सटे खनोग गांव में पानी के टैंक में डूबने से बिजली बोर्ड से रिटायर्ड एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है। लोगों ने शव को देर शाम टैंक में देखा तथा इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बिजली बोर्ड से रिटायर्ड डिप्टी सेक्रेटरी श्यामलाल भारद्वाज (65) निवासी खनोग गांव अपने घर के पास सिंचाई के लिए बनाए छह फीट गहरे टैंक में डूब गए। इससे उनकी मौत हो गई है। हादसे के दिन श्याम लाल भारद्वाज के अलावा उनका बेटा और बहू ही घर पर थे। पत्नी शिमला के तत्तापानी गई हुई थीं। देर शाम उनके बेटे हर्ष भारद्वाज ने शव को पानी के टैंक में देखा। हर्ष ने बताया कि उन्होंने इसकी सूचना तुरंत ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों की सहायता से शव को टैंक से बाहर निकाला। बताया जा रहा है जिस दौरान यह हादसा हुआ उस समय टैंक में करीब साढ़े तीन से चार फुट पानी ही था। ऐसे में ग्रामीणों ने मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम करवाने की बात कही है। इसी बीच सोमवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन लाया गया। यहां से पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई। क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टर को गले की हड्डी टूटने पर संदेह हुआ। इस पर शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा है। यहां अब यह पता लगाया जाएगा कि गले की हड्डी आखिर कैसे टूटी?

गले की हड्डी टूटने का है संदेह : डॉ. गुप्ता
वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. महेश गुप्ता ने कहा कि पोस्टमार्टम के दौरान गले की हड्डी टूटने का संदेह है। मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके इस कारण शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर किया है। यहां पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट का है इंतजार : एएसपी
एएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। पुलिस ने अपने स्तर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें