फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: IFS अधिकारी प्रवीन कुमार गिरफ्तार, भ्रष्टाचार के आरोप में विजिलेंस का एक्शन

Tue, 27 Sep 2022 12:48 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

विजिलेंस के मुताबिक जांच के दौरान प्रवीन कुमार ने आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री गिलजियां ने उन पर विधानसभा चुनाव के लिए निर्धारित विभाग के फंड से पैसे की व्यवस्था करने का दबाव डाला। इसके बाद कुमार ने पूर्व मंत्री के भतीजे दलजीत सिंह के साथ कथित तौर पर पैसों का इंतजाम करने के लिए साजिश रची। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने सोमवार को भ्रष्टाचार के आरोप में प्रधान मुख्य सरंक्षक वन आईएफएस अधिकारी प्रवीन कुमार को गिरफ्तार किया है। ब्यूरो ने पिछली कांग्रेस सरकार में वन मंत्री संगत सिंह गिलजियां के कार्यकाल के दौरान हुए घोटाले में प्राथमिकी दर्ज की थी। इसमें प्रवीन कुमार का भी नाम शामिल था। 

विज्ञापन

विजिलेंस के मुताबिक जांच के दौरान प्रवीन कुमार ने आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री गिलजियां ने उन पर विधानसभा चुनाव के लिए निर्धारित विभाग के फंड से पैसे की व्यवस्था करने का दबाव डाला। इसके बाद कुमार ने पूर्व मंत्री के भतीजे दलजीत सिंह के साथ कथित तौर पर पैसों का इंतजाम करने के लिए साजिश रची। 

नतीजन वन विभाग में ट्री गार्ड की खरीद में लाखों रुपये का घोटाला हुआ। वन विभाग की ओर से खरीदे गए हर ट्री गार्ड पर 800 रुपये की रिश्वत ली गई। इसके अलावा, संगत सिंह और प्रवीन कुमार ने रिश्वत लेकर जनवरी में कई अधिकारियों को मनपसंद पोस्टिंग दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें