फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब पति ने बोला तीन बार तलाक तो पत्नी ने उठाया जानलेवा कदम

Tue, 08 Nov 2016 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
बरनाला में प्रेमी जोड़े ने निगला जहर
विज्ञापन
जोधपुर में एक पति ने बेटा पैदा न करने को लेकर अपनी पत्नी को बीच सड़क पर ही तलाक दे दिया था। अब ऐसी घटना पानीपत में सामने आई है। गांव जलालपुर में पति ने पत्नी को तीन बार तलाक कहा तो पत्नी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजनों ने महिला को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


सनौली थाना प्रभारी सुभाष कुमार के अनुसार सिविल अस्पताल में भर्ती महिला दिलशाना ने बताया कि वह मूल रूप से गांव बापौली की रहने वाली है। उसके पिता बाबू ने तीन साल पहले उसकी शादी गांव जलालपुर में मौसिन के साथ की थी। शादी के बाद से ही मौसिन, ससुर शौकत, सास प्रवीण और देवर कासिम उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। उसे हर बात के लिए प्रताड़ित किया जाता है।

भैया दूज के दिन इन लोगों ने उससे मारपीट की। झगड़े की सूचना पर उसके परिजन मौके पर आ गए। इस दौरान मौसिन ने उसके परिजनों के साथ भी बदसलूकी की। इसके बाद सबके सामने उससे तीन बार तलाक-तलाक बोल दिया। इससे आहत होकर उसने शनिवार को अपने मायके में जहरीला पदार्थ निगल लिया।
विज्ञापन


परिजनों ने दिलशाना को बेड पर बेसुध देखा तो तत्काल सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन

जोधपुर में सामने आ चुका है मामला

rape
तीन तलाक की वैधता और उपयोगिता को लेकर बेशक देशभर में बहस छिड़ी हो लेकिन इसके साइड इफेक्ट लगातार सामने आ रहे हैं।
जोधपुर में एक पति ने बेटा पैदा न करने को लेकर अपनी पत्नी को बीच सड़क पर ही तलाक दे दिया।

मासूम बच्ची का हाथ हाथों में थामे महिला गिड़गिड़ाती रही लेकिन पति और उसकी मां पर उसके आंसुओं का कोई असर नहीं हुआ। दोनों में से कोई भी उसे दोबारा घर में रखने के लिए तैयार नहीं था, बेहाल महिला ने इस तलाक को मानने से ही इंकार करते हुए पति के घर के बाहर डेरा डाल दिया है।

 राजस्‍थान के जोधपुर में यह सारा घटनाक्रम मंगलवार शाम को हुआ। शहर के शास्‍त्रीनगर में रहने वाले इरफान की शादी दस साल पहले फराह से हुई थी। बताया जाता है कि शुरूआत पांच छह सालों तक दंपति को कोई बच्चा नहीं हुआ। चार साल पहले एक बेटी हुई।

फराह का आरोप है कि शादी के बाद से ही लगातार उससे मारपीट की जाती रही। बेटी होने के बाद अत्याचारों का यह सिलसिला बढ़ गया। घरवाले चाहते थे कि बेटा पैदा हो लेकिन बेटी पैदा होने से उनके सारे अरमान मर गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें