पति ने दोस्तों के साथ मिलकर किया दुराचार
- फोटो : demo pic
जिसके साथ सात फेरे ले सात जन्म साथ जीने मरने की कसम खाई थी, उसी ने कुछ ऐसा कर दिया जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। लुधियाना में एक पति ने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी ही पत्नी के साथ रेप किया।
पीड़ित लड़की ने बताया कि फरवरी महीने में दो भाईयों ने उसके साथ दुराचार किया। उसका केस दर्ज हो गया। उसके परिवार वालों ने नवंबर 2016 में इस बात का फैसला कर लिया कि दुराचार करने वाले दोनों आरोपियों में से एक भाई उसके साथ शादी करेगा। अदालत की तरफ से विशेष विनती पर लड़के को शादी करवाने के लिए दो घंटे के लिए समय दिया गया था। फिर भी उसके ससुराल वालों ने उसे अपने घर ले जाने से मना कर दिया और कहा कि पहले वह केस वापस ले। लड़का जेल से वापस आ जाएगा और फिर उसे ले जाएंगे।
कुछ दिन बाद जब एफआईआर कैंसल हुई। फिर उसे अपने घर ले गए। बाद में ससुराल परिवार दस लाख रुपये मांगने लगा। हद तो तब हो गई जब उसका पति उसे कुछ दिन बाद इसी साल जनवरी में अपने दोस्त की फैक्टरी ले गया। वहां पति और देवर और दोस्त सभी ने उसे शराब पिलाने की कोशिश की और उसकी वीडियोग्राफी कर ली ताकि वह उसे ब्लैकमेल कर सके और अदालत में उसके चरित्र पर अंगुली उठा सके।