फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moga News: पति ने दुपट्टे से गला घोंटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, नशा करने का आदी है आरोपी

Wed, 22 Nov 2023 11:06 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)

सार

डीएसपी मंजीत सिंह ने बताया कि बुधवार को मृतक महिला गुरप्रीत कौर के पिता केवल सिंह ने उन्हें सूचना दी कि उनकी बेटी गुरप्रीत कौर के पति अमरजीत सिंह ने दुपट्टा से गला दबाकर हत्या कर दी। मौके पर उनकी टीम ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
गुरप्रीत कौर की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मोगा के निहाल सिंह वाला के गांव खोटे में पति ने दुपट्टे से गला घोंटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पति-पत्नी अक्सर झगड़ा करते थे, और मृतक महिला का पति नशा करने का आदी था। इनके तीन बच्चे हैं और करीब 4-5 दिन पहले दोनों पति-पत्नी काम करने मुक्तसर साहिब गए थे।

विज्ञापन


मृतक महिला और उसके पति मुक्तसर साहिब से काम करके मंगलवार को मायके गांव खोटे गए और रात को किसी बात पर दोनों का झगड़ा हो गया। पति अमरजीत सिंह ने पत्नी गुरप्रीत कौर की गला दबाकर हत्या कर दी। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

इस मामले में मृतक गुरप्रीत के चाचा ने बताया कि गुरप्रीत कौर का पति नशे का आदी था और वह उसे रोकती थी जिस कारण उनका झगड़ा होता था। चार दिन पहले दोनों पति-पत्नी काम करने मुक्तसर गए थे। जब वह देर रात खोटे आकर रुके तो उसके पति ने गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


वहीं, इस मामले में निहाल सिंह वाला के डीएसपी मंजीत सिंह ने बताया कि बुधवार को मृतक महिला गुरप्रीत कौर के पिता केवल सिंह ने उन्हें सूचना दी कि उनकी बेटी गुरप्रीत कौर के पति अमरजीत सिंह ने दुपट्टा से गला दबाकर हत्या कर दी। मौके पर उनकी टीम ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। उन्होंने कहा कि परिवार की शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें