फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 बच्चे की मां कर रही थी किसी गैर से बात, तिलमिलाए पति ने किया ऐसा काम

Fri, 14 Apr 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
विज्ञापन
पति ने कुल्हाड़ी मार की पत्नी की हत्या - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
पत्नी फोन पर किसी गैर से बात कर रही थी, ये बात उसके पति को सहन न हुई। गुस्साए पति ने ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया जिसे सुनकर सब हिल गए। आठ साल पहले अंबाला के साहा निवासी बलबीर सिंह ने अपनी पुत्री सोेनिया का विवाह लगभग 8 वर्ष पहले पटियाला के पास राजपुरा के गांव तेपला के रहने वाले कृष्ण लाल से हुआ था। लेकिन आठ साल बाद शादी का ऐसा हश्र देख कर आज सब सन्न हैं। 
विज्ञापन


दंप‌ित्‍त्‍ा के दो बच्चे थे, एक लड़का 7 वर्ष का व लड़की 4 वर्ष की है। लेकिन पति को अपनी पत्नी की चरित्र पर शक इतना गहरा हो गया था कि भरोसे नाम की कोई चीज़ उन में बची नहीं थी। आरोपी ने पत्नी को किसी से फोन पर बात करते हुए सुना तो वह गुस्से में आ गया और घर में पड़ी कुल्हाड़ी से काटकर पत्नी की हत्या करने के बाद मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना शंभू पुलिस को मिली तो पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। 

अवैध संबंधों के शक में पति ने कुल्हाड़ी मार कर पत्नी की हत्या कर फरार हो गया। शंभू पुलिस ने मृतका के पिता बलबीर सिंह की शिकायत पर आरोपी पति कृष्ण लाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को वारिसाें केे  हवाले कर दिया है। जांच अधिकारी सतनाम सिंह ने बताया कि मृतका के पिता बलबीर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने पति कृष्ण लाल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें