रेप, रोती हुई लड़की, तनावग्रस्त लड़की
- फोटो : डेमो फोटो
पति ने चरित्र पर उंगली उठाई तो पत्नी को इतना गुस्सा आ गया कि उसने सरेआम वो काम कर दिया, देखकर सभी हैरान रह गए। घटना पंजाब के होशियारपुर की है।
पति ने शक किया तो पत्नी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। उसने पति पर एक के बाद एक तीन वार किए। देखते ही देखते पति निढाल होकर गिर गया। पति-पत्नी में खूनी जंग देखकर लोग इकट्ठे हो गए तो पत्नी लहूलुहान पति को धमकी देकर चली गई।
मौके पर मौजूद लोगों ने मामले की सूचना घरवालों को दी। घर वाले मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल बेटे को अस्पताल ले गए। वहीं, थाना माडल टाउन प्रभारी इंस्पेक्टर गोपाल सिंह गोराया ने कहा कि मामले की अभी ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है। अगर शिकायत दर्ज हुई तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
एक साल पहले हुई थी लव मैरिज, अकसर झगड़ते थे
rape victim
- फोटो : Demo Pic
अस्पताल में उपचाराधीन आदमावाल निवासी युवक ने बताया कि करीब एक साल पहले उसने गांव की ही लड़की से प्रेम विवाह किया था। पत्नी एक निजी अस्पताल में आपरेटर का काम करती है। करीब तीन माह पहले पत्नी ने उसे गर्भवती होने की बात कही थी।
पीड़ित युवक ने कहा कि पत्नी को देखने पर वह किसी भी तरह से गर्भवती नहीं लगती थी। जब उसने पत्नी से बातचीत की तो पत्नी ने गुस्से में कहा कि तुम्हारे पास क्या सुबूत है कि तुम पिता नहीं बन सकते। इसके बाद उसे पत्नी के चरित्र पर शक हो गया। उनके बीच अकसर इस बात को लेकर झगड़ा होने लगा।
उसने बताया कि शनिवार सुबह वह पत्नी को बस स्टैंड रोड से होता हुआ अस्पताल छोड़ने जा रहा था। रास्ते में वह पत्नी के कहने पर एक रेस्टोरेंट में चाय पीने रुक गया। इस दौरान पत्नी उससे कोर्ट मैरिज करवाने की बात करने लगी। इन्कार करने पर होटल से बाहर निकलते ही पत्नी ने इस बात को लेकर झगड़ा करते हुए उसके मुंह पर थप्पड़ जड़ दिया।