फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा: पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति ने भी दी जान, घरेलू कलह में तबाह हुआ परिवार

Thu, 10 Jun 2021 02:12 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

पंजाब के बठिंडा में पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति ने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने वाटर वर्क्स से शव निकल कर सिविल अस्पताल पहुंचा दिया है। आरोपी पति ने सोमवार की रात सोते वक्त अपनी पत्नी के गले पर कस्सी से वार कर हत्या कर दी थी। घरेलू कलह के चलते आरोपी पति ने वारदात को अंजाम दिया था। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा के गांव भाई बख्तौर में अपनी पत्नी को कस्सी से वार कर उसे मौत के घाट उतारने वाले आरोपी पति गुरमीत सिंह ने मंगलवार की देर रात गांव धन्न सिंह खाना के वाटर वर्क्स में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। ग्रामीणों को बुधवार की सुबह मामले का पता चला। जिसके बाद थाना कोटफत्ता पुलिस ने आरोपी के शव को वाटर वर्क्स से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन


बता दें कि गुरमीत सिंह ने घरेलू कलह में अपनी पत्नी बिंदर कौर के गले पर कस्सी से वार कर सोमवार देर रात हत्या कर दी थी। जिसके बाद से आरोपी फरार था। थाना कोटफत्ता के इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह ने बताया कि बुधवार को गांव धन्न सिंह खाना से पुलिस को सूचना मिली कि गांव के वाटर वर्क्स में एक व्यक्ति का शव पड़ा है।

जिसके बाद पुलिस पहुंची तो जांच में पता चला कि शव गुरमीत सिंह का है। जिसने पत्नी बिंदर कौर की हत्या की थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना कैंट में मंगलवार को मृतका बिंदर कौर के पिता भजन सिंह के बयान पर हत्या का केस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें