फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल से तंग पति ने दी जान तो पत्नी ने निगला सल्फास

Sun, 19 Jul 2015 11:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने ससुराल पक्ष और पत्नी से परेशानी का बयान देने के बाद बंदेपुर के एक युवक ने दम तोड़ दिया। खानपुर कलां स्थित मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ने वाले युवक ने जहरीला पदार्थ निगला था। दूसरी ओर उसकी पत्नी ने भी खानपुर से घर पहुंचकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


उसे भी खानपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच तो शुरू कर दी है, लेकिन पुलिस की मुसीबत परिजनों और ग्रामीणों ने शाम के समय राठधाना रोड पर जाम लगाकर बढ़ा दी। लगभग 5.30 बजे लगाया जाम किसी तरह से समझा-बुझाकर साढ़े आठ बजे खुलवाया जा सका।

बंदेपुर के रहने वाले प्रदीप (32) ने शनिवार सुबह सल्फास की गोलियां निगली ली थी। उसकी हालत बिगड़ी तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उसे खानपुर कलां स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। खानपुर पहुंचने पर इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


इसी दौरान खानपुर से घर लौटी प्रदीप पत्नी सुशीला ने वापस घर पहुंचकर सल्फास की गोलियां निगली लीं। जिससे उसकी भी हालत बिगड़ गई। उसे खानपुर कलां में भर्ती कराया गया है। दूसरी ओर शाम लगभग 5.30 बजे प्रदीप के परिजन और बंदेपुर के ग्रामीण राठधाना रोड पर उतर आए और जाम लगा दिया। मौके पर डीएसपी मुकेश जाखड़ के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई थी। डीएसपी के आश्वासन के बावजूद लोग डटे रहे।
विज्ञापन

पत्नी और ससुराल वालों के खिलाफ दिए बयान

बताया जा रहा है कि प्रदीप ने मौत होने से पहले पुलिस के सामने पत्नी सुशीला और ससुराल वालों के खिलाफ बयान दिए थे। प्रदीप ने पुलिस को बताया था कि वह पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों से बहुत परेशान रहता है। इसी वजह से उसने जहरीला पदार्थ निगला है।
 
4-5 दिन से था गायब, अक्सर रहता था क्लेश
बताया जा रहा है कि प्रदीप और सुशीला के बीच अक्सर झगड़ा होता था। प्रदीप 4-5 दिनों से घर से गायब था। शनिवार को ही प्रदीप घर पर पहुंचा था। जब वह घर पहुंचा तो दोनों के बीच फिर से कहासुनी होने लगी। प्रदीप और सुशीला के दो बच्चे भी हैं। इसमें दो साल का लड़का हितेश और पांच साल की लड़की जिया है।

परिजनों का आरोप पुलिसकर्मी ने की पिटाई
इस मामले में परिजनों ने आरोप लगाया कि प्रदीप और सुशीला की कहासुनी के दौरान सुशीला ने थाना सदर में फोन किया था। इसके बाद सदर थाने से एक पुलिसकर्मी घर पहुंचा और दोनों को अपने साथ थाने ले आया। आरोप है कि यहां पर एक हवलदार ने सुशीला के सामने प्रदीप की पिटाई भी की। इसके बाद जब प्रदीप और सुशीला घर पहुंचे तो प्रदीप ने पिटाई से परेशान होकर ही जहर निगला।

पुलिस फोर्स की तैनात, फिर भी नहीं माना आश्वासन
शाम 5.30 बजे प्रदीप के परिजन एवं बंदेपुर के ग्रामीण राठधाना पर जमा हो गए थे। महिलाओं ने सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। अभी तक प्रदीप का शव भी खानपुर से घर नहीं पहुंचा था। परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए सुशीला और उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठाई।

सूचना पर डीएसपी मुकेश जाखड़ मौके पर पहुंचे, लेकिन ग्रामीणों ने एक नहीं सुनी। इसी दौरान मामला बढ़ता देख मौके पर दंगा निरोधक दस्ते को बुलाकर तैनात कर दिया गया। किसी तरह डीएसपी के कार्रवाई के आश्वासन पर रात 8.30 बजे परिजनों ने जाम खोला। बाद में डीएसपी के कहने पर परिजनों ने लिखित में शिकायत पुलिस को दी।
 
वाहन चालक रहे परेशान
5.30 बजे लगा जाम देर शाम तक चलने से वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने रूट डायवर्ट कर दिया था। इस कारण राठधाना रोड पर पडने वाले क्षेत्र शहर और जीटी रोड से अलग पड़ गए। रूट डायवर्ट होने के बावजूद वाहनों की लंबी लाइनें लगी रही।
 
मुकेश जाखड़, एसपी सोनीपत ने बताया कि युवक के परिजनों से पत्नी और उसके घरवालों के खिलाफ शिकायत मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें