फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली शादी का राज खुला तो सिरफिरे पति ने दूसरी पत्नी को दी सजा

Sun, 18 Sep 2016 10:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
एसिड अटैक - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
पानीपत थाना मॉडल टाउन क्षेत्र में पहली शादी का भेद खुलने पर सिरफिरा पति सो रही पत्नी पर एसिड अटैक कर भाग गया। हाथ-पैर झुलसने पर परिजनों ने पीड़ित को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जाटल रोड निवासी मुस्कान ने बताया कि दो साल पहले बबैल रोड निवासी इमरान से उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद उसे पता चला कि इमरान पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों को पिता है। जब इमरान से इस बारे में पूछा तो उसने मारपीट की और चुपचाप साथ रहने की धमकी दी।

15 सितंबर को वह इमरान के घर से अपने जाटल रोड स्थित मायके में आ गई थी। शुक्रवार सुबह घर पर सो रही थी। तभी इमरान घर में घुसा और सोते समय उस पर एसिड फेंक दिया और मौके पर ही एसिड की बोतल फेंक कर भाग गया। एसिड से उसके हाथ-पैर झुलस गए। परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी मिल गई। 
विज्ञापन


महिला पर सोते समय एसिड अटैक किया गया है। एसिड से महिला के हाथ-पैर झुलस गए हैं। पुलिस ने मामले में आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - एएसआई सतबीर सिंह, जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें