फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव तस्करीः मां-बेटी ने बेच दी महिला, हत्या की आशंका

Mon, 26 Sep 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
विज्ञापन
रोती हुई लड़की
विज्ञापन
महिला के लापता होते ही चर्चाएं शुरू हो गई कि उसे मां-बेटी ने बेच दिया है, वहीं उसकी हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। घटना पंजाब के अबोहर की है।
विज्ञापन


थाना बहाववाला पुलिस ने गांव बिशनपुरा निवासी एक महिला के लापता होने के मामले में गांव की ही दो महिलाओं सहित 3 लोगों के खिलाफ मानव तस्करी का मामला दर्ज किया है। आरोपी महिलाएं आपस में मां-बेटी हैं।

थाना प्रभारी तेजिन्द्रपाल सिंह ने बताया कि गांव बिश्रपुरा निवासी गीता रानी पत्नी राम कुमार करीब 2 माह पहले घर से लापता हो गई। उसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गीता देवी की पड़ोसन धापी देवी, उसकी लड़की शकीला पत्नी महावीर निवासी लूनकरणसर हाल आबाद डबवाली सिरसा व सुच्चा सिंह पुत्र प्यारा सिंह निवासी गांव बांडीवाला फाजिल्का ने गिरोह बना रखा है।

यह गिरोह लड़कियों व महिलाओं को धोखे में रखकर उन्हें आगे बेच देते हैं और इन्होंने ही गीता को भी को अपने जाल में फंसाकर बेच दिया है। पुलिस ने इन तीनों के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बहला फुसला कर ले गई थी महिला को

रोती हुई लड़की
गांव के पूर्व सरपंच दलीप बिश्रोई ने बताया कि सुच्चा सिंह आरोपी धापी देवी के लड़के का साला है। धापी देवी की बेटी शकीला अपने पति को छोड़ कर अपनी मां के पास ही रहती है। लापता गीता देवी का धापी देवी के घर आना-जाना था और धापी ने उसे बहला-फुसला कर घर से निकलने को राजी कर लिया।

इसके बाद धापी की बेटी शकीला उसे गांव से ले जाकर सुच्चा सिंह के पास छोड़ आई। गीता देवी कुछ दिनों बाद ही वापस घर आने की जिद करने लगी। इस पर इन तीनों को पोल खुलने डर से धापी देवी के कहने पर सुच्चा सिंह ने गीता रानी की हत्या कर शव खुर्द-बुर्द कर दिया। पिछले करीब पांच दिनों से पुलिस तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

सुच्चा सिंह बता रहा है कि उसने गीता देवी की हत्या कर दी है। वह शव की बरामदगी नहीं करा रहा है। इसके चलते पुलिस उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज नहीं कर पाई। क्योंकि हो सकता है कि सुच्चा सिंह ने गीता को किसी के हाथों बेच दिया हो और बाद में वह उसे बरामद करवा दे।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें