फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर सुसाइड नोट डाल होटल के वेटर ने निगला जहर, बड़ी वजह

Wed, 29 Jun 2016 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फेसबुक पर सुसाइड नोट लिख होटल स्टाफ ने की खुदकुशी - फोटो : फोटो रिंकू के फेसबुक वॉल से साभार
विज्ञापन
मालिक के एकदम से नौकरी से निकालने पर युवक ने फेसबुक पर सुसाइड नोट डालकर खुदकुशी कर ली। युवक की मौत पीजीआई में इलाज के दौरान हुई। पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक सेक्टर 17 के होटल सेंट्रल पार्क में वेटर का काम करने वाले युवक रिंकू गोसांई (22) ने 26 जून की सुबह करीब 9 बजे होटल में ही जहर पी लिया।
विज्ञापन


उसकी तबियत बिगड़ने पर होटल के कर्मचारी ही उसको जीएमएसएच 16 लेकर गए। वहां से डाक्टरों ने उसको पीजीआई रैफर कर दिया। जहां पर उसकी मंगलवार सुबह मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम पीजीआई में हो गया था। लेकिन परिजनों की मांग है कि जब तक होटल के मालिक की गिरफ्तारी नही होती तब तक वो शव का संस्कार नही करेंगे। शव अभी भी पीजीआई के शवगृह में रखा हुआ था। 

फेसबुक पर सुसाइड नोट लिखने के बाद पिया जहर
रिंकू के दोस्तों ने बताया कि रविवार सुबह 8.57 पर रिंकू ने फेसबुक पर सुसाइड नोट लिखा। सुसाइड नोट में रिंकू ने होटल के मालिक टी पी विर्क को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। सुसाइड नोट में रिंकू ने लिखा है कि उसकी कोई गलती नही थी फिर भी उसे जॉब से निकाल दिया गया है। मालिक से कई बार बात करने की कोशिश भी कि लेकिन उन्होंने सुना नही। आज पांच दिन हो चुके है लेकिन उसका ना तो हिसाब किया गया और ना ही बताया गया है कि उसको नौकरी पर रखा जाएगा या नही। जिससे परेशान हो कर मै जान दे रहा हूं। एक गरीब बंदे का दिल दुखाया है, आपको भगवान माफ नही करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुसाइड से पहले दोस्तों से व्हॉट्स एप ग्रुप पर बात की

फेसबुक पर सुसाइड नोट लिख होटल स्टाफ ने की खुदकुशी - फोटो : फोटो रिंकू के फेसबुक वॉल से साभार
रिंकू के  चाचा गोपाल ने बताया कि करीब पांच दिन पहले होटल के मैनेजर गुरप्रीत सिंह ने सुबह 11बजे उसको किसी गेस्ट को ब्रेकफास्ट सर्व  करने को कहा था। होटल में ब्रेकफास्ट का समय 10.30 तक ही होता है। जिस कारण रिंकू ने ब्रेकफास्ट सर्व करने से मना कर दिया था। जिसके बाद मैनेजर ने उसकी शिकायत होटल मालिक से कर दी। होटल मालिक ने तुरंत फोन पर ही उसको निकालने का निर्देश दे दिया।

रिंकू के दोस्त रोशन ने बताया कि सुबह तक वो सभी दोस्त व्हाट्सएप ग्रुप पर आपस में बात कर रहे थे। उस दौरान ऐसा नही लगा कि रिंकू इतना परेशान है और ऐेसा कोई कदम उठा लेगा। दोस्तों का कहना है कि उनको रिंकू के जहर खाने की खबर रविवार शाम को पता चली। जिसके बाद वो पीजीआई पहुंचे और मामले की सारी जानकारी मिली।

तभी रिंकू के परिजनों को उत्तराखंड में भी खबर दे दी गई और वो भी शहर में पहुंच गए थे। रिंकूके दोस्तों ने बताया कि रिंकू होटल में ही पिछले करीब तीन सालों से रह रहा था। फेसबुक पर मृतक द्वारा सुसाइड नोट होने के बावजूद पुलिस ने किसी के खिलाफ मामला दर्ज नही किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन पूरी होने के बाद ही केस दर्ज किया जाएगा और गिरफ्तारी होगी।

राम गोपाल, डीएसपी, सेंट्रल ने बताया क‌ि होटल में युवक द्वारा जहरीली वस्तु खा के सुसाइड करने का मामला सामने आया है। सुसाइड नोट के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद मामले में आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें