शराब के नशे में पांच नौजवानों ने अहाते से 'लालू प्रसाद यादव' को अगवा कर मारा पीटा और सड़क पर फेंक गए। मामला पुलिस के पास पहुंच गया है। दरअसल 'लालू प्रसाद यादव' उस वेटर का नाम है, जोकि मल्हार रोड स्थित एक अहाते पर वेटर का काम करता है। शराबी नौजवानों का मोबाइल फोन गुम हो गया था और उन्हें शक था कि वह मोबाइल उक्त वेटर के पास है, जिस कारण उन्होने वेटर के साथ बुरी तरह से मारपीट की।
आरोपी उसके कपड़े तक उतरवा कर ले गए। वेटर किसी तरह अपनी जान बचा कर पुलिस के पास पहुंचा और थाना डिविजन पांच की पुलिस में अपनी सारी बात बताई। जिसके बाद पुलिस ने वेटर लालू प्रसाद यादव की शिकायत पर थाना डिविजन पांच की पुलिस ने प्रिंस, सागर, गोल्डी और दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।