फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल मालिक को बंधक बनाकर पीटा, 5 लाख रुपये फिरौती मांगी

Fri, 12 Feb 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर 52 स्थित गांव कजहेड़ी में होटल मालिक को बिना आईडी प्रूफ के कमरा न देना महंगा पड़ा। आरोपियों ने होटल मालिक को होटल के बाहर बुलाकर एक कमरे में बंद कर जमकर पीटा।
विज्ञापन


पीड़ित के भाई ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने होटल मालिक को छोड़ने के लिए पांच लाख रुपये की भी मांग की। पीड़ित का इलाज जीएमएसएच-16 में अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार रात सेक्टर 45 निवासी मोहम्मद मुनाजिर को सुधीर होटल से बाहर बुलाकर ले गया। उसको बाहर ले जा कर सुधीर और कलाम ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर  एक घर में कई घंटे तक कैद कर रखा और इस दौरान उसकी जमकर पिटाई की।
विज्ञापन


पीड़ित के भाई फिरोज आलम ने बताया कि आरोपियों ने उसके भाई को छोड़ने के बदले पांच लाख रुपये की मांग  की। फिरोज अगले दिन तक पैसे देने की बात मान ली थी। उसके बाद आरोपियों ने पीड़ित को कजहेड़ी बस स्टैंड के पास घायल अवस्था में छोड़ कर फरार हो गए।

पीड़ित के भाई ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पीसीआर मौके पर पहुंची और उसको सेक्टर 16 अस्पताल में भर्ती करवाया। सेक्टर 36 पुलिस स्टेशन के एसएचओ राम दयाल ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों सुधीर और कलाम को गिरफ्तार कर लिया है।

दोनों आरोपी सेक्टर 45 के रहने वाले है। शुक्रवार को दोनों को जिला अदालत में पेश किया गया । कोर्ट ने दोनों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें