फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होशियारपुर: महिला का निजी वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, डिलीट करने के बदले शारीरिक संबंध बनाने की रखी शर्त

Sat, 26 Feb 2022 12:45 AM IST
ajay kumar पीटीआई, चंडीगढ़

सार

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) प्रशांत गौतम ने कहा कि उसने उसे धमकी दी कि वह उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देगा और उसके परिवार को भी भेज देगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के होशियारपुर में पुलिस ने शुक्रवार को 33 वर्षीय एक व्यक्ति को सोशल मीडिया पर एक महिला के निजी वीडियो प्रसारित करके उसे परेशान करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान जसमीत सिंह के रूप में हुई है। आरोपी को पंजाब के होशियारपुर से गिरफ्तार किया गया, जहां वह रहता था।

विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि पश्चिमी जिले के साइबर पुलिस थाने में महिला ने मामले की शिकायत की और आरोप लगाया कि इंस्टाग्राम पर उसके संपर्क में आया एक व्यक्ति उसे परेशान कर रहा है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि कथित व्यक्ति, जिसकी पहचान बाद में जसमीत सिंह के रूप में हुई, ने वीडियो कॉल के जरिए महिला से चैट करना शुरू किया और कुछ निजी कॉल रिकॉर्ड किए।

बाद में उन वीडियो का फायदा उठाकर उसने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और पैसे की भी मांग की। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) प्रशांत गौतम ने कहा कि उसने उसे धमकी दी कि वह उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देगा और उसके परिवार को भी भेज देगा।
विज्ञापन


गौतम ने कहा कि शुरू में शिकायतकर्ता ने पूरे मामले को गुप्त रखा लेकिन जब आरोपी ने उसके और उसके परिवार के सदस्यों के सोशल मीडिया खातों तक पहुंच बनाई और वीडियो उनके साथ और सोशल मीडिया पर साझा किया तो उन्हें पुलिस से संपर्क करना पड़ा।

उन्होंने कहा कि वह उन वीडियो को हटाने के लिए महिला से शारीरिक संबंध बनाने की मांग करने लगा। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान यह पता चला कि आरोपी सोशल मीडिया तक पहुंचने के लिए वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) का इस्तेमाल कर रहा था न कि किसी फोन कनेक्शन का। पुलिस ने कहा कि बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया और अपराध में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन उसके कब्जे से बरामद कर लिया गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें