मां-बाप की यह हरकत पढ़कर आपका दिल भी दहल जाएगा। ये मां-बाप अपने दो बच्चों को छोड़कर ताला लगाकर चले गए। ऐसा हुआ करनाल में पुरानी सिविल लाइन के पास बने एक मकान के भीतर।
सुबह 10 बजे थे, एक घर से दो मासूमों के विलाप करने की आवाज राहगीरों को सुनाई दी। गेट के नीचे से झांककर देखा तो ठंड में दो मासूम फर्श पर लेटे रो रहे हैं। एक करीब 5 वर्ष का था तो दूसरा 3-4 वर्ष का था।
बच्चों को चुप कराने के लिए किसी ने मूंगफली दी तो किसी ने गेट के भीतर से ही संतरे पकड़ा दिए। इस घर के बाहर गेट पर ताला लगा था।