फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसाः बच्चे की मौके पर मौत, नानी गंभीर घायल

Sat, 01 Aug 2015 03:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहीमाजरा स्थित पीटीएल के गेट नंबर-4 के पास मारुति कार ने एक बच्चे और महिला को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि, उसकी नानी जख्मी हो गई। दोनों सब्जी मंडी से खरीदारी करके लौट रहे थे।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मारुति में सवार तीन लोग हादसे के बाद भाग गए। जानकारी के मुताबिक, लाल मोहर अपनी पत्नी उमरावती और पांच बेटियों के साथ शाहीमाजरा में रहते हैं। उसने बड़ी बेटी मुन्नी का विवाह यूपी में किया था। मुन्नी का नौ साल का बेटा आर्यन था। पति से विवाद के बाद मुन्नी अपने माता-पिता के पास ही रह रही थी। उसका बेटा आर्यन शाहीमाजरा स्थित राइजिंग सन स्कूल में दूसरी क्लास में पढ़ता था।

शुक्रवार देर शाम आर्यन नानी उमरावती के साथ शाहीमाजरा से सब्जी मंडी गया था। खरीदारी करने के बाद दोनों पैदल ही घर लौट रहे थे। रात करीब पौने नौ बजे वे पीटीएल (महिंद्रा एंड महिंद्रा-स्वराज डिवीजन) के गेट नंबर चार के पास पहुंचे थे। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार मारुति कार ने उन्हें चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की टक्कर से उमरावती और आर्यन कार के बोनट पर जा गिरे।
विज्ञापन


उसके बाद मारुति आगे खड़े ट्राले के पीछे जा टकराई। उमरावती तो साइड में गिर गईं। पर आर्यन ट्राले की नंबर प्लेट से टकरा कर मारुति के आगे गिरा। कार के नीचे आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार तीन लोग भाग गए। वहां मौजूद एक व्यक्ति ने बच्चे का शव बाहर निकाला। फिर उमरावती को ऑटो से सिविल अस्पताल पहुंचाया।

सूचना पर थाना फेज एक पुलिस मौके पर पहुंची और आर्यन का शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भेजा। उमरावती को सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में दाखिल कराया गया। उनके सिर में चोटें आई हैं। बाद में उन्हें स्कैनिंग के लिए चंडीगढ़ सेक्टर 16 अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें से आरसी और ड्राइविंग लाइसेंस बरामद हुई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह कार शाहीमाजरा निवासी अमरजीत के नाम पर रजिस्टर्ड है।

इलाके के पार्षद अशोक झा को सूचना मिली तो वह परिवार को सांत्वना देने सिविल अस्पताल पहुंचे। वहीं, शाहीमाजरा में पीटीएल के गेट नंबर चार के पास सड़क पर ही सारा दिन ट्राले खड़े रहते हैं। लोग कई बार प्रशासन से शिकायत कर चुके हैं कि ये ट्राले ट्रैफिक की समस्या तो खड़ी करते ही हैं। ये ट्राले पीटीएल से ट्रैक्टर लेकर जाते हैं। काफी विरोध के बाद भी ट्रालों के लिए कोई दूसरा इंतजाम नहीं किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें