फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से धर्मशाला जा रही बस खड़े ट्रक से टकराई, 2 की मौत

Sun, 23 Aug 2015 07:56 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल। नंगल-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर रविवार सुबह करीब तीन बजे गांव अजौली के पास एक बस खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार निजी बस (डीएल1पीसी-3044) दिल्ली से धर्मशाला जा रही थी। गांव अजौली के पास नमक से भरा ट्रक (पीबी 11एजे -9852) खड़ा था। यात्रियों के अनुसार ड्राइवर को लगा कि सामने खड़ा ट्रक चल रहा है, लेकिन जब तक वह कुछ समझ पाता, बस ट्रक से पीछे से टकरा गई।

हादसे में बस के सहचालक अनिल और एक महिला यात्री सुधा पत्नी दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए।

बस और ट्रक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस दाईं तरफ से बिल्कुल नष्ट हो गई और नमक की थैलियां बस की आखिरी सीट तक पहुंच गई।

घायलों को 108 एंबुलेंस सेवा की सहायता से नंगल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां यात्री हीरा सिंह को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है जबकि अन्य घायल यात्रियों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


दुर्घटना में घायल यात्रियों के नाम संतोष कुमार, राजन राय, अगोधा, राजेश नित्रा, आरएल अवस्थी, कमल देव, रणजीत लाक्कड़, सुनीता, अंशुमान, खुशी और नीलम हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें