एक शख्स अपनी ही सगी बहन का कातिल बन गया। उसने लड़की को कमरे में बंद करके गला दबाकर हत्या कर दी, कसूर बस इतना सा था।
मामला हरियाणा के पानीपत का है। नांगल खेड़ी गांव में वीरवार को हुई महिला की हत्या की वारदात को पुलिस ने रविवार को सुलझा लेने का दावा किया है। पुलिस का कहना है कि नवविवाहिता उषा की हत्या उसी के भाई अवधेश ने की थी। पुलिस ने अवधेश को गोहाना मोड़ से गिरफ्तार किया है।
वह फरार होने की फिराक में था। पुलिस उसे सोमवार को कोर्ट में पेश करेगी। सीआईए-3 प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि थाना चांदनी बाग क्षेत्र में बीते वीरवार को नांगल खेड़ी गांव में किराये के मकान में रहने वाली महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी।