फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभी को हो गई थी मोहब्बत, देवर ने देखिए दोनों का क्या हाल किया?

Tue, 12 Jun 2018 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नकोदर(पंजाब)
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
भाभी को किसी से मोहब्ब्त हो गई थी, लेकिन देवर को उसका प्यार रास नहीं आया। उसने दोनों का जो हाल किया, देखने वाले सिहर उठे। मामला पंजाब के नकोदर का है। गांव आदी में शनिवार को भाभी और उसके प्रेमी की बेरहमी से हत्या करने वाले भिंदा की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस उसके रिश्तेदारों का ब्योरा जुटा रही है और उनपर नजर रख रही है। वहीं प्रेमी के चाचा बिक्कर सिंह ने बताया कि उनके भतीजे आशु को सिर्फ शक के कारण ही मार डाला गया। पुलिस ने बिक्कर सिंह के बयान कमलबद्ध कर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पहले प्रेमी को काटा, फिर भाभी को

knife
गौरतलब है कि शनिवार को नकोदर के निकटवर्ती गांव आदी में देवर ने भाभी व उसके प्रेमी को तलवार से काट डाला था। नवप्रीत कौर के देवर भिंदा को संदेह था कि उसकी भारी का गांव के युवक आशू से संबंध थे। इसी कारण भिंदा ने दोनों की हत्या करने की योजना बना रखी थी।

शनिवार को भिंदा ने आशू को पहले बेरहमी से काटा, फिर भाभी नवप्रीत कौर को। एसपी बलकार सिंह का कहना है कि नवप्रीत कौर का पति तीर्थ सिंह बहरीन में रहता है। पुलिस ने आशू व नवप्रीत के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उनके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है और भिंदा की तलाश में कई स्थानों पर छापामारी की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें