फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने दो मासूम बेटियों संग खाया जहर, दो की मौत और पति बना वजह

Mon, 24 Jul 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
महिला ने अपनी दो मासूम बेटियों को जहर खिला दिया और फिर खुद भी निगल लिया। इससे महिला और एक बेटी की मौत हो गई और इसकी वजह पति बना। घटना हरियाणा के हिसार की है। हांसी के गांव ढाणा खुर्द शनिवार को मां ने दो बेटियों के साथ जहर निगल लिया, जिससे मां और उसकी एक बेटी की मौत हो गई। दूसरी बेटी की हालत सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन


घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। गांव ढाणा खुर्द निवासी करीब 36 वर्षीय निर्मला ने पति के साथ आपसी कलह के चलते अपनी दोनों बेटियों संग जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना में निर्मला सहित उसकी बेटी निशा (13) की मौत हो गई, जबकि दूसरी बेटी रेखा (12) अस्पताल में उपचाराधीन है। रेखा की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। मां और बेटी के शव और घायल दूसर बेटी को हांसी के एक निजी अस्पताल में लाया गया।
विज्ञापन

पिटाई से आहत होकर महिला ने उठाया कदम

wife beaten
मामले की सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी उदयभान ने अस्पताल में पहुंचकर दूसरी बेटी रेखा के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस को दी शिकायत में अस्पताल में उपचाराधीन रेखा ने उन्हें बताया कि शाम को उसके पिता दयाराम यादव उर्फ विरेंद्र और मां निर्मला के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस पर उसके पिता ने उसकी मां की पिटाई कर दी और घर से चला गया।

पिटाई से आहत होकर मां ने दोनों बेटियों संग जहरीला पदार्थ निगल लिया। मृतका गांव ढाणा खुर्द की विवाहिता और जमावड़ी गांव की रहने वाली थी। इस दौरान गांव निवासी और मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन राजपाल यादव भी उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें