फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई : चंडीगढ़ में छिपा था लुटेरा, छह घंटे के ऑपरेशन में हिमाचल पुलिस ने साथियों समेत दबोचा

Wed, 14 Apr 2021 07:12 PM IST
ajay kumar अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पुलिस ने चलाया संयुक्त अभियान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ऊना में शराब कारोबारी से लूट के आरोपी समेत तीन को संयुक्त ऑपरेशन के बाद हिमाचल प्रदेश पुलिस ने चंडीगढ़ से दबोच लिया। छह घंटे तक चले ऑपरेशन में फायरिंग की भी सूचना है हालांकि चंडीगढ़ पुलिस ने इससे इनकार किया है। आरोपियों में एक महिला भी है। इनके पास से हथियार व कारतूस भी बरामद हुए हैं। ऊना पुलिस उन्हें लेकर रवाना हो गई।

विज्ञापन


बुधवार दोपहर करीब एक बजे ऊना और चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर-49 स्थित चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड स्थित फ्लैट नंबर 2943 को चारों ओर से घेर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुलिस की करीब तीन से चार गाड़ियां थीं। टीम में करीब 15 से 20 पुलिसकर्मी सादे लिबास में थे। इनके हाथ में पिस्टल थी। 

उन्होंने आसपास के मकान वालों से कहा, वह बाहर न निकलें। पुलिस ने कई घरों के दरवाजे की कुंडी बाहर से लगा दी। इसके बाद फ्लैट की घेराबंदी कर दी गई। करीब दो घंटे चले ऑपरेशन के बाद टीम ने फ्लैट से एक युवती और एक युवक को हिरासत में ले लिया। इसके बाद इनके तीसरे साथी को दबोचने के लिए रणनीति बनाई। चारों ओर से घेराबंदी करते हुए टीम शाम करीब सात बजे फ्लैट में घुस गई। पुलिस को आशंका थी कि उसके पास हथियार हो सकता है। लेकिन पुलिस ने उसे फ्लैट से ही दबोच लिया। बताया जा रहा है कि उक्त आरोपी करीब 10 दिन पहले ही फ्लैट में रहने आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फायरिंग का वीडियो वायरल, थाना प्रभारी बोले- नहीं चली गोली

इस ऑपरेशन का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। इसमें एक फ्लैट की घेराबंदी किए पुलिसकर्मी दिख रहे हैं। बीच-बीच में गोलियों की आवाज आ रही है। करीब पांच से छह बार फायरिंग की आवाज सुनाई दे रही है। पुलिसकर्मियों के हाथ में पिस्टल भी साफ दिख रही है। लेकिन सेक्टर-49 थाना प्रभारी सुरिंदर का कहना है कि कोई भी फायरिंग नहीं हुई है। दूसरी ओर, मोहल्ले के लोगों का कहना है कि उन्होंने भी गोलियां चलने की आवाज सुनी है। 

शराब कारोबारी से 9 लाख की लूट 
पता चला है कि 15 मार्च को ऊना में चार बदमाश हथियारों के बल पर शराब कारोबारी से नौ लाख रुपये लूटकर फरार हुए थे। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। माना जा रहा है कि उसी की निशानदेही पर पुलिस चंडीगढ़ पहुंची और अपने साथियों के साथ सेक्टर-49 स्थित फ्लैट में छिपे आरोपी को धर दबोचा। 

चंडीगढ़ पुलिस पर खड़े हुए सवाल
इस ऑपरेशन के बाद चंडीगढ़ पुलिस की चौकसी पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि हथियारबंद तीन अपराधी शहर में रह रहे थे और पुलिस को भनक तक नहीं थी। यहां फ्लैट में रहने वालों की वेरिफिकेशन भी नहीं होती। जबकि कितनी ही वारदातें हो चुकी हैं। 
शराब कारोबारी से लूट मामले में युवती समेत तीन आरोपियों को हथियारों के साथ चंडीगढ़ के सेक्टर-49 से दबोचा गया है। उनसे पूछताछ के बाद ही मामले की स्थिति साफ होगी।  -अर्जित सेन ठाकुर, एसपी ऊना हिमाचल प्रदेश।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें