फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी मंडी में ऐसी आग, लाखों के नोट राख

Thu, 22 May 2014 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला-सन्नौर रोड पर अत्याधुनिक एसी सब्जी मंडी में बुधवार तड़के भीषण आग लग गई। आग में झुलसने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि करीब 50 आढ़तियों के अस्थायी फड़ों में अलमारियों में रखे लाखों रुपये के नोट और करोड़ों रुपये के हिसाब-किताब का रिकार्ड जल गया।
विज्ञापन


करीब सात लाख रुपये की सब्जियां और फल भी आग में पूरी तरह से नष्ट हो गए। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।

प्रशासनिक अधिकारियों के मौके पर देरी से पहुंचने से नाराज आढ़तियों ने सन्नौर रोड पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसडीएम गुरपाल सिंह चहल ने आढ़तियों को आश्वासन देकर जाम खुलवाया। आढ़तियों ने इस मौके पर सब्जी मंडी में उन्हें प्लाट अलॉट करने की मांग की।
विज्ञापन


बुधवार तड़के करीब साढ़े चार बजे पटियाला-सन्नौर रोड स्थित एसी सब्जी मंडी के शेड नंबर चार, जिसमें करीब 50 आढ़तियों के अस्थायी फड़ थे, में अचानक आग लग गई।

देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। इससे चारों तरफ भगदड़ मच गई। आग लगने से कुछ देर पहले ही अपनी फड़ों में पहुंचे आढ़तियों और उन्हीं फड़ों में रात को तिरपाल वगैरह डाल कर सोने वाले मजदूरों ने इधर-उधर भाग कर अपनी जान बचाई। सूचना पाकर करीब पांच बजे तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। लेकिन जब एक गाड़ी से आग पर काबू न पाया गया, तो एक और गाड़ी समेत पानी के पांच-छह टैंकर भी लाए गए। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें