फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 रुपये लेते पकड़ा गया हेड कांस्टेबल!

Tue, 16 Sep 2014 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद भी चंडीगढ़ पुलिस के जवान रिश्वत लेने से बाज नहीं आ रहे हैं। रविवार रात सेक्टर 45/46  के नाके पर ट्रैफिक हेड कांस्टेबल ने ऑडी चालक से 200 रुपये ले लिए।
विज्ञापन


शिकायत मिलने के बाद इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह नाके पर पहुंचे और हेड कांस्टेबल से 200 रुपये बरामद किए। इंस्पेक्टर ने हेड कांस्टेबल के पकड़े जाने के बाद सीनियर अफसरों को मामले की भी जानकारी दी।

रुपये लेने की जानकारी मिलते ही अफसरों ने हेड कांस्टेबल पर कानूनी कार्रवाई के आदेश दिए। सूत्रों के मुताबिक ऑडी चालक से रुपये लेने के आरोप हेड कांस्टेबल जिले सिंह पर लगे हैं। जिसे एसएसपी मनीष चौधरी ने सोमवार को तलब भी किया था। एसएसपी ने हेड कांस्टेबल पर रुपये लेने के आरोप की रिपोर्ट पेश करने के लिए डीएसपी को आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन


घटना रविवार रात का है। ट्रैफिक हेड कांस्टेबल जिले की ड्यूटी रविवार रात को सेक्टर 45/46 के नाके पर लगी हुई थी। जिले सिंह ने ऑडी चालक को रोककर कागज चेक किए थे।

इतने में अफसरों को सूचना मिली कि हेड कांस्टेबल ऑडी चालक से 200 रुपये मांग रहा है। शिकायत मिलने के बाद इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह मौके पर पहुंचे और हेड कांस्टेबल से रुपये बरामद किए।

पकड़े जाने के बाद मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को भी दी गई। इंस्पेक्टर ने नाके पर हुई सारी घटना की जानकारी एसएसपी को दी। उन्होंने मामले की सारी रिपोर्ट जल्द से जल्द पेश करने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें