मृतक हेड कांस्टेबल का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस लाइन स्थित ब्रांच में राइफल की सफाई करते समय अचानक चली गोली से ब्रांच में तैनात एक एएसआई की मौत हो गई। हादसा मंगलवार शाम करीब सवा छह बजे हुआ। एएसआई अपनी ड्यूटी पर था और ब्रांच में रखी एक राइफल की सफाई कर रहा था कि अचानक गोली चली और उसे लग गई। मृतक की पहचान हरजिंदर सिंह के तौर पर हुई है।
गोली की आवाज सुनकर ब्रांच में तैनात अन्य पुलिस कर्मियों ने तुरंत उन्हें सहारा जनसेवा की मदद से सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दाखिल करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने मृत बता दिया। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से पुलिस लाइन स्थित ब्रांच में तैनात थे।
घटना की सूचना मिलने पर एसएसपी भूपिंदरजीत सिंह विर्क भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह घटनास्थल का जायजा लेकर आए हैं। मौके को देखकर यह हादसा ही लग रहा लेकिन फिर भी पुलिस जांच करेगी। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। बुधवार को पोस्टमार्टम होगा।