फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: नवजोत सिद्धू की हार पर लड्डू बांटने वाले हवलदार ने लगाई फांसी, इस वजह से किया था विरोध

Tue, 21 Feb 2023 06:20 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

चुनाव में नवजोत सिंह सिद्धू की पराजय पर संदीप सिंह ने पूरे इलाके में लड्डू बांट खुशी व्यक्त की थी। बता दें कि हवलदार संदीप सिंह पिछले कुछ दिनों से काफी परेशान था और इसी परेशानी में उसने सोमवार देर शाम को घर में फंदा लगा लिया है।
विज्ञापन
हवलदार संदीप सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अमृतसर में पंजाब पुलिस के हवलदार संदीप सिंह ने सोमवार रात पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। हवलदार संदीप सिंह ने विधानसभा चुनाव 2022 में नवजोत सिंह सिद्धू की पराजय पर इलाके में लड्डू बांटे थे। मकबूलपुरा थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। हवलदार संदीप सिंह अमृतसर के मकबूलपुरा के रहने वाले थे। इस मामले में पारिवारिक सदस्य कुछ भी बोलने को तैयार नहीं।

विज्ञापन


पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने पुलिस अधिकारी की पैंट गीली करने का बयान दिया था। सिद्धू के इस बयान पर हवलदार संदीप सिंह ने विरोध जताया था। इसके बाद ही पंजाब पुलिस का यह हवलदार चर्चा में आया था। चुनाव में नवजोत सिंह सिद्धू की पराजय पर संदीप सिंह ने पूरे इलाके में लड्डू बांट खुशी व्यक्त की थी। बता दें कि हवलदार संदीप सिंह पिछले कुछ दिनों से काफी परेशान था और इसी परेशानी में उसने सोमवार देर शाम को घर में फंदा लगा लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें