पुलिस बल को देखने के बाद चर्चा शुरू हो गई कि हरियाणा सहित चार राज्यों में मोस्ट वांटेड कुख्यात संदीप उर्फ काला जठेड़ी अपने एक साथी के साथ सोसाइटी में छिपा है, जिसकी तलाश में हरियाणा की एसटीएफ माया गार्डन सिटी पहुंची है। जीरकपुर पुलिस को जब इसकी खबर मिली तो डीएसपी सब डिवीजन अमरोज सिंह व एसएचओ दीप इंदर बराड़ पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे।
वहीं, यह भी चर्चा थी कि सोसाइटी के बिल्डर पर किसी सरकारी विभाग ने छापा मारा है, हालांकि दोपहर बाद स्थिति स्पष्ट हो गई कि गैंगस्टर को पकड़ने के लिए हरियाणा एसटीएफ पहुंची है।
जीरकपुर के अपार्टमेंट्स में फिर गैंगस्टर के छिपे होने की खबर
जीरकपुर की आलीशन सोसाइटी और अपार्टमेंट्स में रहना कॉलोनियों के बजाय ज्यादा सुरक्षित माना जाता है। बता दें कि दो साल पहले पीरमुछल्ला के एक अपार्टमेंट में कुछ गैंगस्टर पकड़े गए थे। पुलिस ने सर्च के दौरान एक गैंगस्टर को मार गिराया था।
वहीं, पिछले दिनों मोना ग्रीन सोसाइटी के एक फ्लैट से लाखों का सोना चोरी हो गया था। ऐसे कई मामले हैं, जो अपार्टमेंट्स में सुरक्षित घरों के होने की पोल खोलते हैं। हालांकि, पुलिस ने साफ कहा है कि बिना वेरिफिकेशन के किसी को अपार्टमेंट्स में आने की इजाजत नहीं होनी चाहिए।