फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज की बस खाई में गिरी, दो मरे

Tue, 11 Feb 2014 07:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल से अभी-अभी एक बड़ी खबर आ रही है। यहां परवाणू के पास हरियाणा रोडवेज की एक बस खाई में पलट गई। मरने वालों की संख्या ज्यादा बताई जा रही है। खबर लिखे जाने तक दो लोगों के मारने की पुष्टि हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, शिमला से आ रही हरियाणा रोडवेज की बस संतुलन खो जाने के कारण खाई मे पलट गई। इस हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि बाकी अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वालों में एक महाराष्ट्र का है, जबकि महिला की पहचान नहीं हो पाई है।

घायलों में से चार को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। दो को ईएसआई परवाणू में दाखिल कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें