वर्दी वालों की गुंडागर्दी का मंजर देखकर शर्मसार हो जाएंगे, शिकायत दर्ज कराने आए बुजुर्ग पति-पत्नी को पीट दिया। वृद्धा को तो कपड़े उतारकर पीटा। घटना हरियाणा के झज्जर की है। पुलिस ने बर्बरता की हद पार करते हुए वृद्ध दंपति को जाति सूचक शब्द कहकर बुरी तरह पिटाई की। साठ वर्षीय वृद्धा का नंगा कर पीटा।
करीब डेढ़ माह पुरानी इस घटना में अदालत के आदेश पर चौकी प्रभारी सहित सात पुलिस कर्मियों पर केस दर्ज किया गया है। पीड़ित पक्ष के अनुसार के अनुसार दंपति 27 अक्तूबर को पड़ोसी के साथ झगड़े की शिकायत देने पुलिस चौकी गया था। इस बीच इंतजार में वे चौकी में रखी खाली कुर्सियों पर बैठ गये।
इस पर वहां मौजूद चौकी प्रभारी और अन्य का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। शिकायत के मुताबिक उन्हें जाति सूचक शब्द कहकर उठने को कहा गया। पति ने जब इस पर अपनी उम्र का हवाला दिया तो पुलिस कर्मी उसे पीटने लगे।
पति को बचाने के लिए जब साठ वर्षीय पत्नी उसके ऊपर आ गई तो पुलिस कर्मियों ने उसकी सलवार का नाड़ तोड़कर कूल्हों और कमर पर खूब डंडे बरसाये। उसके अंगों में हाथ डालकर कमीज और बनियान भी फाड़ दी। पिटाई के बाद बुजुर्ग दंपति को पुलिस चौकी में ही बैठाए रखा गया।
महिला मेडिकल कराने पहुंची तो दी धमकी
बुजुर्गों का सम्मान
बुजुर्ग महिला का आरोप है कि उसने अपने पोते को ट्यूशन से लाने के लिए जाने देने के लिए गुहार लगाई तो उसके पति को वहीं पर रख लिया गया और उसे धमकी के बाद जाने दिया गया कि वह किसी को इस बारे में नहीं बताएगी।
इसके बाद महिला ने घर पहुंचकर अपने बेटे को फोन किया, जोकि खुद पुलिस मुलाजिम है। बेटे ने उसे अस्पताल जाने को कहा तो वह अस्पताल में पहुंच गई। वहां पर भी दुजाना चौकी के पुलिसकर्मी उसे धमकी देने के लिए पहुंच गए। लेकिन वहां पर मौजूद उसके दामाद ने उनकी वीडियो बना लिया। पुलिस के इस उत्पीड़न के खिलाफ दंपति ने अदालत में गुहार की।
अदालत के आदेश पर जागी पुलिस
पीड़िता के द्वारा दायर इस्तगासे पर सुनवाई करते हुए अदालत ने चौकी इंचार्ज सहित सात पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए। इसके बाद झज्जर थाना पुलिस ने अपनी दुजाना चौकी के तत्कालीन चौकी इंचार्ज पवनवीर के अलावा अनिल कुमार एएसआई, नरेश कुमार एएसआई, हरीश कुमार मुंशी, प्रवीन कुमार हैड कांस्टेबल, यशविंद्र कुमार सिपाही व रविंद्र कुमार सिपाही के खिलाफ धारा 294, 323, 34 आईपीसी, 354, 354 बी, 506 व एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
मुझे पूरे मामले की जानकारी नहीं है। मामले में पहले जांच की जाएगी, जिसके बाद ही गिरफ्तारी हो सकती है।
- अजमेर, डीएसपी, झज्जर